• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: राजभवन में सम्मानित हुईं पर्वतारोही भावना, कहा-अब अंटार्टिका और नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी फतह करना है

Bhopal News: पद्म पुरस्कार से सम्मानितों और अन्य विभूतियों को राज्यपाल ने दिए स्मृति चिह्न।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 01 May 2023 08:58:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 May 2023 08:58:07 AM (IST)
Bhopal News: राजभवन में सम्मानित हुईं पर्वतारोही भावना, कहा-अब अंटार्टिका और नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी फतह करना है

Bhopal News:भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड प्रसारण कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, प्रदेश के पद्म पुरस्कार से सम्मानित और मन की बात में उल्लेखित विभूतियों एवं आमंत्रित गणमान्य अतिथियों के साथ राजभवन में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल ने राजभवन आए पद्म पुरस्कार से सम्मानित विजय दत्त श्रीधर, डा. जनक पलटा, शांति परमार, रमेश परमार, भूरी बाई और कैलाश मड़बैया को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही और एवरेस्ट विजेता भावना डेहरिया को भी सम्मानित किया। सम्मान के बाद भावना ने बताया कि 15 अगस्त 2022 को आजादी के अमृत महोत्सव काल में यूरोप की सबसे बड़ी चोटी माउंट एलब्रुस में भारतीय तिरंगा लहराया था। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में मेरे प्रयास की सराहना की थी। भावना ने इससे पूर्व भी दुनिया के सात महाद्वीपों में से पांच सबसे ऊंचे शिखरों पर तिरंगा लहरा चुकी हैं, जिनमें माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। उन्होंने बताया कि यूरोप समिट के बाद राज्य द्वारा उन्हें पहली बार सम्मानित किया गया, वह भी मन की बात कार्यक्रम की वजह से। भावना ने बताया की उनका लक्ष्य अब अंटार्टिका और नार्थ अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी पर समिट करने का है। बता दें कि मूलत: छिंदवाड़ा निवासी भवना फिजिकल एजुकेशन की मास्टर डिग्री होल्डर हैं। वे स्पोटर्स एक्सपर्ट और माउंटेन प्रशिक्षक भी हैं।

इन्हें भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए-राज्यपाल ने प्रधानमंत्री की मन की बात में मध्यप्रदेश के उल्लेखित प्रसंगों से सम्बद्ध विभूतियों को कार्यक्रम के बाद राजभवन में स्मृति-चिन्ह प्रदान किए। इनमें प्रदेश की पहली महिला पर्वतारोही भावना डहेरिया, ममता शर्मा, सुभाष जिलोदिया, मास्टर तुषार, आशाराम चौधरी,उषा दुबे, अतुल पाटीदार,बबीता राजपूत, श्रीराम लोटन कुशवाह, अर्जुन सिंह, रोहित सिसोदिया, रजनीश, फील्ड डायरेक्टर पेंच टाइगर रिज़र्व, ज्ञानेंद्र पुरोहित, मोनिका पुरोहित, गीता, प्रशांत धावले और मंजु मंडलोई शामिल रहे।