• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: बीकाम की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई गिरफ्तार, जहांगीराबाद में एफआइआर दर्ज

पुलिस ने कालेज प्राचार्य की शिकायत पर धोखाधड़ी की धारा समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर एक की गिरफ्तारी कर ली है।

By Brijendra RishishwarEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Tue, 21 May 2024 08:11:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 08:11:15 PM (IST)
Bhopal News: बीकाम की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई गिरफ्तार, जहांगीराबाद में एफआइआर दर्ज

HighLights

  1. आरोपित पहले दो बार परीक्षा दे चुका है
  2. पुल‍िस के द्वारा अब दूसरे की तलाश जारी है
  3. छात्र का फोटो मिलाया तो वह फर्जी निकला

नवदुनिया प्रतिनिधि ,भोपाल। जहांगीराबाद के शासकीय कलां एवं वाणिज्य महाविद्यालय में सोमवार को बीकाम की परीक्षा देते समय एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया, वह दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था, पूछताछ में उसने पहले भी दो प्रश्न पत्र देने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने कालेज प्राचार्य की शिकायत पर धोखाधड़ी की धारा समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर एक की गिरफ्तारी कर ली है। दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक शासकीय कलां एवं वाणिज्य महाविद्यालय में इन दिनों छात्रों की वर्षिक परीक्षाएं संचालित हो रही है। सोमवार को बीकाम के प्रथम वर्ष की परीक्षा थी, तभी विश्वविद्यालय का फ्लाइंग स्काट कालेज पहुंचा और छात्रों की चेकिंग की । इस दाैरान इस टीम को एक छात्र पर संदेह हुआ, जो सिर झुकाकर परीक्षा दे रहा था। टीम उस छात्र को उठाया और चेकिंग की तो वह कुछ देर में ही टूट गया और उसने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने आया था। टीम ने जब उस छात्र का फोटो मिलाया तो वह फर्जी निकला। प्राचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने प्राचार्य की शिकायत पर फर्जी परीक्षार्थी और असली परीक्षार्थी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। छात्र की फोटो एडमिट कार्ड से मेल नहीं खाई तो उसे तुरंत पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह छात्र हेमंत वर्मा की जगह पेपर देने आया था। उसने अपना नाम दिशांत वर्मा बताया। दिशांत ने बताया कि वो और हेमंत काफी अच्छे दोस्त हैं। आज हेमंत का पेपर था, लेकिन वह भोपाल में नहीं था। उसने अपना रोल नंबर और हाल टिकट मुझे दिया और में उसकी जगह पेपर देने यहां पहुंच गया।पुलिस ने दिशांत वर्मा के खिलाफ धारा 419,420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।उसके दोस्त हेमंत वर्मा की तलाश अभी जारी है।