• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: पांच मिनट में पुलिस ने छह लोगों को बाहर निकाला, उधर आग का गोला बन गई कार

भदभदा पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा। खंभे से टकराकर पलटने के बाद कार के गेट लाक हो गए थे। पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 17 Mar 2024 08:02:25 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 Mar 2024 08:02:25 AM (IST)
Bhopal News: पांच मिनट में पुलिस ने छह लोगों को बाहर निकाला, उधर आग का गोला बन गई कार

HighLights

  1. कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे।
  2. रेस्तरां से भोजन कर वापस घर लौटते वक्त हुआ हादसा।
  3. गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। भदभदा पुल के पास बनी पुलिस चौकी के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही लग्जरी कार के गेट लाक हो गए थे। साथ ही उसमें आग लगना भी शुरू हो गई। चौकी पर मौजूद पुलिस ने तत्काल बचाव कार शुरू करते हुए कांच तोड़ने के बाद पांच मिनट में दो महिलाओं सहित छह लोगों को एक-एककर सकुशल से कार से बाहर निकाल लिया। उधर देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

रेस्तरां से लौट रहा था परिवार

रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक कोलार के दानिश कुंज में रहने वाला परिवार शनिवार रात को गोरा गांव स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन करने पहुंचा था। रात में सभी अपनी लग्जरी कार से वापस घर लौट रहे थे। रात 10:40 बजे कार भदभदा के पुराने पुल पर स्थित पुलिस चौकी के पास अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर पलट गई। घटना के समय रातीबड़ थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह सिकरवार सूरज नगर तिराहा पर चेकिंग प्वाइंट पर थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वह पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे।


naidunia_image

कार के गेट लाक

राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कार पलटने पर उसके सभी गेट लाक हो गए थे। सवार कार के अंदर बुरी तरह फंसे हुए थे। साथ ही कार से धुआं निकलना शुरू हो गया था। पुलिस ने कार के सभी कांच तोड़कर एक-एककर अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, तब तक कार में आग लगना शुरू हो गई थी। सभी लोगों के बाहर निकलने के कुछ ही समय बाद अचानक आग भड़क गई और कार पूरी तरह से आग का गोला बन गई। मौके पर पहुंची दमकलों के आग पर काबू पाया। सभी कार सवारों को पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। सौभाग्य से किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी थी। इस वजह से सभी को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई।