• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: प्रीमियम पार्किंग बनी मुसीबत, निगम प्रशासन का नहीं ध्यान

Bhopal News: नगर निगम द्वारा न्यूमार्केट और उसके आसपास के क्षेत्र में वाहनों की भीड़ कम करने के लिए नो व्हीकल पार्किंग जोन बनाने की योजना बनाई गई थी।ज...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Fri, 05 Jan 2024 07:27:18 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jan 2024 07:27:18 PM (IST)
Bhopal News: प्रीमियम पार्किंग बनी मुसीबत, निगम प्रशासन का नहीं ध्यान

HighLights

  1. - कर्मचारी कर रहे मनमानी वसूली, ग्राहक होते हैं परेशान
  2. - नियमों को ताक में रखकर सड़क पर ही बनवा दी पार्किंग
  3. - मुख्य सड़क के दोनों तरफ पार्किंग से बिगड़ रहे हालात

Bhopal News:भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। शहर के सबसे पाश बाजार न्यूमार्केट में प्रीमियम पार्किंग मुसीबत बनती जा रही है।इसकी वजह से आए दिन सड़क पर जाम लगता रहता है और खरीदारी करने वाले ग्राहक परेशान होते हैं।दरअसल नगर निगम ने नियमों को ताक में रखकर सड़क पर पार्किंग बनवा दी और ठेका दे दिया। जिससे पार्किंग कर्मचारी सड़क पर ही चार पहिया वाहन खड़े करवा रहे हैं और मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। जिसको लेकर आए दिन यहां विवाद की स्थिति भी बनती है लेकिन नगर निगम प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी कोई चिंता नहीं हैं। उन्हे सिर्फ ठेकेदार द्वारा दिए जाने वाले राजस्व से मतलब है। बता दें कि नगर निगम द्वारा न्यूमार्केट और उसके आसपास के क्षेत्र में वाहनों की भीड़ कम करने के लिए नो व्हीकल पार्किंग जोन बनाने की योजना बनाई गई थी।जो कि प्रीमियम पार्किंग की वजह से पूरी तरह असफल हो गई है।

मुख्य सड़क के दोनों तरफ पार्किंग से बिगड़ रहे हालात

नगर निगम द्वारा न्यूमार्केट में मुख्य मार्ग के दोनों तरफ प्रीमियम पार्किंग बनाई है। जिसका ठेका देकर वसूली कराई जा रही है। यहां व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आने वाले लोगों के चार पहिया वाहन पार्किंग कर्मचारियों द्वारा सड़क पर बनी पार्किंग में खड़े कराए जाते हैं। रोशनपुरा चौराहे से नानके पेट्रोल पंप तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग की जा रही है। इससे प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। इससे राहगीर, दुकानदार और खरीदारों को परेशानी हो रही है।बताया जा रहा है कि प्रीमियम पार्किंग में खड़ी होने वाली अधिकांश गाड़ियां रसूखदारों की होती हैं, जिससे न तो सही तरीके से वसूली होती है और न ही उनको समय पूरा होने के बाद हटाया जाता है।


खाली पड़ी रहती है मल्टीलेवल पार्किंग खाली

न्यूमार्केट में पार्किंग क समस्या का समाधार करने के लिए यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाई गई है।जिसमें एक हजार चार पहिया वाहन और 800 दो पहिया वाहनों को खड़ा किया जा सकता है। अब हालात यह है कि प्रीमियम पार्किंग के कर्मचारी वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करवाते हैं। इसी वजह से मल्टीलेवल पार्किंग पूरी तरह से खाली पड़ी रहती है।वहीं दुकानदार मल्टी लेवल पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बजाय स्वर्णप्रभा ज्वेलर्स की लाइन में चार पहिया वाहन पार्क कर रहे हैं। इससे एक ओर नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर इस लाइन में जो शोरुम और होटल हैं, उनके ग्राहकों को पार्किंग की जगह नहीं मिलती है।

वसूली ने बिगाड़ दिया पूरा सिस्टम

नगर निगम के अधिकारियों ने चार पहिया वाहन से 30 से 50 रुपये तक पार्किंग शुल्क वसूलने के फेर में न्यूमार्केट का पूरा ट्रैफिक सिस्टम ही बिगड़ गया है।अभी यहां एक घंटे वाहन पार्किंग के 30 रूपये और दो घंटे के 50 रूपये वसूले जा रहे हैं। जबकि सामान्य पार्किंग में दो घंटे तक कार खड़ी करने के 10 रुपये देना होते हैं। अवकाश के दिन विशेषकर रविवार की शाम न्यूमार्केट में चौतरफा पार्किंग के लिए जगह नहीं मिलती है। वहीं प्रीमियम पार्किंग के कर्मचार पूरी सड़क पर चार पहिया वाहनखड़ा करवाकर वसूली करते हैं।

पार्किंग में मनमानी कर रहे कर्मचारी

- मैं दोस्तों के साथ न्यूमार्केट खरीदारी करने आया था। यहां पहले कर्मचारियों ने प्रीमियम पार्किंग में कार खड़ी करवा ली।कुछ ही देर बाद लौटकर आए तो हमसे पार्किंग शुल्क के बदले में 50 रुपये लिए गए।विरोध करने पर कर्मचारी विवाद करने लगते हैं।

ओम यादव,इंजीनियर

- पार्किंग के नाम पर कर्मचारियों के द्वारा यहां पर मनमानी वसूली की जा रही है। कार सड़क पर खड़ी करवाने के बाद अकेला छोड़ दिया जाता है। किसी भी तरह का नुकसान होता है तो जिम्मेदारी नहीं लेते हैं।प्रीमियम पार्किंग की वजह से न्यूमार्केट में जाम की स्थिति बनती है।

दिनेश लोधी,कारोबारी

इनका कहना है

न्यू मार्केट में पार्किंग की समस्या का समाधान कराने के लिए ही मल्टीलेवल और प्रीमियम पार्किंग विकसित की गई हैं। यदि प्रीमियम पार्किंग में अव्यवस्था पसरी हुई है और कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं तो जांच करवाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टीना यादव, अपर आयुक्त नगर निगम