नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल रेल मंडल ने रेलवे की आय बढ़ाने व रेल यात्रियों को लजीज व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए भोपाल स्टेशन पर रेल कोच रेस्टेारेंट शुरू किया था। रेल मंडल की ओर से जोर-शोर से मार्च 2022 में भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह के पास यात्रियों के लिए रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू किया गया था, लेकिन यह साल भर में ही बंद हो गया। वहीं, लावारिस हालत में होने से अब गंदगी इसके आस पास दिखने लगी है। साथ ही असामाजिक तत्व कोच को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालांकि अब रेलवे अधिकारियों को ध्यान एक बार फिर इस रेस्टोरेंट को शुरू करने वाले हैं। रेलवे अधिकारी भोपाल स्टेशन पर नई लोकेशन तलाश रहे है, जिससे इस रेस्टोरेंट को शुरू किया जा सके।
रेलवे ने मार्च 2022 में कोच रेस्टोरेंट योजना शुरू की था। अब वह कोच बदहाली से घिर गया है। इसका संचालन पीपीपी मोड पर शुरू किया गया था। रेलवे को अनुमान था कि इससे सालाना 55 लाख रुपए से ज्यादा की आय होगी। जब यह शुरू हुआ था, तब लोग यहां अपने चार पहिया वाहन से सीधे रेस्टोरेंट तक पहुंच सकें, इसकी सुविधा शुरू की गई।
इसके बाद एक बार फिर यह शुरू किया गया। लेकिन एक माह बाद यानी साल 2023 के पहले ही यह बंद हो गया। तब से कोच को बदहाली के लिए छोड़ दिया गया। लोगों का कहना है कि अब यह रेस्टोरेंट रात के समय असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। इतना ही नहीं, कोच का उपयोग शौचालय के रूप में भी हो रहा हैं।
रेल कोच रेस्टोरेंट लोगों के आकर्षण का केंद्र था। इस रेस्टोरेंट में शुरूआत में काफी भीड़ रहती थी लेकिन खाने की खराब क्वालिटी के कारण लोगो ने दूरी बना ली। अब वही परिसर गंदगी से घिरा है। यहां बदबू के कारण खड़े होना भी मुश्किल है। यह अब केवल शो-पीस है।
इनका कहना है
रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए भोपाल स्टेशन में ही नई लोकेशन देखी जा रही है, इसके बार रेस्टोंरेंट के लिए टेंडर किया जाएगा। एक बार फिर यात्रियों को रेल कोच रेस्टोंरेंट की सुविधा मिल सकेगी। लोकल स्तर पर लजीज व्यंजनों का जायका यात्री ले सकेंगे।
नवल अग्रवाल, एसीएम व प्रभारी पीआरओ भोपाल मंडल