
भोपाल। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ अकील का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे। हृदय में परेशानी के कारण आरिफ अकील को उपचार के लिए राजधानी के अपोलो सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। अस्पताल में ही उनका निधन हुआ।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष ही आरिफ अकील को हृदय संबंधी बीमारी हुई थी। इसके बाद उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया था। इसके बाद उन्होंने खुद चुनाव लड़ने की बजाय अपने बेटे आतिफ को चुनावी मैदान में उतारने की बात कही थी। बेटे के चुनाव प्रचार में भी अस्वस्थ होने के बावजूद में शामिल हुए थे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री श्री आरिफ अकील जी का निधन अत्यंत दुःखद है। आदरणीय अकील साहब का सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा हेतु समर्पित रहा और वे सदैव लोकप्रिय नेता रहे। आपका निधन अपूर्णीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह वज्रपात सहने… pic.twitter.com/Mun0IFylyX
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) July 29, 2024

आरिफ अकील के विधायक पुत्र आतिफ के अनुसार कल शाम सीने में दर्द के बाद उनके पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनका इंतकाल हुआ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,हर दिल अज़ीज़,हरफ़नमौला पूर्व मंत्री,विधायक और गंगा-जमुनी तहज़ीब के वास्तविक नायक ज़नाब आरिफ़ अकील साहब आज अलसुबह हम सभी को छोड़कर अलविदा कह गये हैं….
वे एक नेक इंसान,मौजूदा दौर के असली धर्मनिरपेक्ष नेता थे,माननीय @ChouhanShivraj जी की सरकार के दौरान… pic.twitter.com/YReEn1ROyi
— KK Mishra (@KKMishraINC) July 29, 2024
आरिफ अकील 1990 में भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वे इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। सन 1998 से लेकर 2018 तक इस सीट पर आरिफ अकील ही जीतते रहे। इस सीट से 6 बार विधायक रहने के बाद इस बार उनके बेटे इस सीट से जीते। कमल नाथ सरकार में वे मंत्री रहे। उन्हें अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य किए।