
Bhopal News : भोपाल। राजधानी में चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव कर एनएसयूआई मेडिकल विंग के छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान मंत्री सारंग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्र-छात्राओं को रोकने के लिए पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले छात्र नेता रवि परमार को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया है। दरअसल, बुधवार दोपहर मध्य प्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश संयोजक रवि परमार के नेतृत्व सैकड़ों की संख्या में नर्सिंग और पैरामेडिकल के छात्र छात्राएं चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री सारंग के बंगले पर पहुंच कर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की साथ ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग भी की।
धरना शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद पुलिस प्रशासन ने मौके से छात्र-छात्राओं को खदेड़ना शुरू कर दिया।
हालांकि, इस दौरान एनएसयूआई नेता रवि परमार मेडिकल छात्र-छात्राएं अपनी की मांगों को लेकर अड़े रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रवि परमार, शिवा डांगी और नितेश सेन को गिरफ्तार कर टीटी नगर थाने ले गए। जहां से
रवि परमार ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय और मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका हैं। नतीजतन लाखों छात्र छात्राओं का भविष्य बर्बाद हो रहा। पिछले 3 सालों से नर्सिंग और पैरामेडिकल के लाखों छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं नहीं हो पाई है। छात्र छात्राएं अपने भविष्य को लेकर अत्यधिक परेशान और चिंतित हैं। अगर विश्वविद्यालय परीक्षा नहीं करवा सकता तो छात्र छात्राओं को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जनरल प्रमोशन देने ही उचित होगा जिसके छात्र छात्राओं का समय बर्बाद होने से बचेगा।
प्रदर्शन में नर्सिंग के स्टूडेंट ही नहीं
पुलिस के मुताबिक जो मंत्री के घर का घेराव करने के लिए पहुंचे थे, उनमें नर्सिंग स्टूडेंट ही नहीं थे।
पुलिस पूछताछ के दौरान भी किसी तरह कि स्पष्ट जानकारी भी नहीं दे सके थे।
इनका कहना है
नर्सिंग छात्र-छात्राओं की जो भी समस्या है वो उनके संज्ञान में है। वो किसी भी छात्र-छात्राओं का साल खराब नहीं होने देंगे। वो कर्मचारियों से निरंतर चर्चा कर रहे हैं। जिसका उचित समाधान निकलेगा।
- विश्वास सारंग, चिकित्सा शिक्षा मंत्री भोपाल