यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhopal News: बोरवेल में गिरे मासूम बच्चों की व्यथा है फिल्म 'गौरेया लाइव', पोस्टर लांच
मार्च में रिलीज होगी फिल्म। भोपाल के बावड़िया कलां में हुई है फिल्म की शूटिंग। भोपाल के अनेक कलाकारों ने किया है अभिनय।
By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 03:53:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jan 2024 03:53:12 PM (IST)
फिल्म गॉैरेया लाइव का पोस्टर।HighLights
- भोपाल के प्रोडक्शन हाउस रेयर फिल्म्स ने किया है फिल्म का निर्माण।
- गैब्रिएल वत्स हैं फिल्म के निर्देशक।
- एक मजदूर की बेटी पर आधारित इस फिल्म की कहानी भोपाल की सीमा सैनी ने लिखी है और उन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया है।
भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। राजधानी भोपाल समेत पूरा मध्य प्रदेश शूटिंग हब बन चुका है। मुंबई के अतिरिक्त अब स्थानीय प्रोडक्शन हाउस भी खुल गए हैं, जो विभिन्न विषयों पर बढ़िया सिनेमा तैयार कर रहे हैं और स्थानीय समस्याओं और मुद्दों को भी फिल्मों और वेब सीरीज के माध्यम से दर्शकों के सामने ला रहे हैं।
आठ मार्च को रिलीज होगी
प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी के बाद भोपाल के प्रोडक्शन हाउस रेयर फिल्म्स ने एक नई फिल्म पूरी की है। प्रशासनिक अव्यवस्था को दर्शाती फिल्म 'गौरैया लाइव' का पोस्टर लांच हो चुका है। गौरैया लाइव के निर्देशक गैब्रिएल वत्स ने बताया कि यह उन मासूम बच्चों की मार्मिक कहानी है, जो बेकार खुदे पड़े बोरवेल में गिरकर लोगों की लापरवाही और अव्यवस्था का शिकार हो जाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं और अभी भी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, परंतु शासन और प्रशासन ने इन दुर्घटनाओं को रोकने का कभी प्रयास नहीं किया। कलेजा दहला देने वाली उन मासूमों की चीख को आमजन तक पहुंचाने का संदेश देती यह फिल्म आठ मार्च को रिलीज होगी।
भोपाल में हुई शूटिंग
एक मजदूर की बेटी पर आधारित इस फिल्म की कहानी भोपाल की सीमा सैनी ने लिखी है और उन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया है। उनके अतिरिक्त ओमकार नाथ मानिकपुरी और आलोक चटर्जी जैसे मंझे हुए कलाकार इसमें नजर आएंगे। को प्रोड्यूसर एडवोकेट रणधीर सिंह ठाकुर ने बताया कि फिल्म बावड़िया कलां में सेट लगाकर शूट की गई है। इस फिल्म में अधिकतर कलाकार भोपाल के ही हैं।