• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: हिरासत से भागे दुष्कर्म के आरोपित का सुराग नहीं, दो थानों की पुलिस जुटी तलाश में

सोमवार को मेडिकल के लिए आरोपित को जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे थे दो पुलिसकर्मी। उन्हें चकमा देकर आरोपित हथकड़ी समेत फरार हो गया था।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 07 Feb 2024 10:31:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 07 Feb 2024 10:31:03 AM (IST)
Bhopal News: हिरासत से भागे दुष्कर्म के आरोपित का सुराग नहीं, दो थानों की पुलिस जुटी तलाश में
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. आरोपित ने नाबालिग से किया था दुष्कर्म।
  2. पुलिस ने उसे पिछले दिनों ही किया था गिरफ्तार, चकमा देकर हुआ फरार।
  3. टीटी नगर के साथ ही हबीबगंज थाना पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Bhopal Crime News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। राजधानी के जेपी अस्पताल से सोमवार शाम पुलिस हिरासत से फरार हुए दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के आरोपित का सुराग नहीं लग सका है। टीटी नगर के साथ ही हबीबगंज थाना पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

यह हे घटनाक्रम

हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: सागर निवासी विष्णु अहिरवार के खिलाफ टीटी नगर थाने में नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से फरार चल रहे विष्णु को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान विष्णु ने बताया था कि फरारी के दौरान वह दिल्ली में मजदूरी कर रहा था।


जेल भेजने से पहले भागा

विगत सोमवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा जा रहा था। उसके पूर्व टीटी नगर थाने के हवलदार अर्जुन मिश्रा एवं सिपाही पवन उसे मेडिकल जांच के लिए शिवाजी नगर में स्थित जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां से वह दोनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी सहित भाग निकला था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।