
भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। आपको करीब दो दशक पहले आई राजकुमार हीरानी की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का वो दृश्य तो याद ही होगा, जिसमें 'मुन्नाभाई' (संजय दत्त) लाइलाज बीमारी से जूझ रहे एक मरीज 'जहीर' (जिमी शेरगिल) को खुश करने के लिए वार्ड में आइटम गर्ल बुलाकर डांस करवाता है। कुछ ऐसा ही घटनाक्रम शहर के हमीदिया अस्पताल में घटित हुआ, जहां पर एक वार्ड में भर्ती अपने दोस्त को देखने पहुंचे बुजुर्ग ने उसके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए लोकलाज भूलकर जबर्दस्त डांस किया। यह देखकर वार्ड में मौजूद डाक्टर और नर्स समेत बाकी मरीज भी मुस्कराए बगैर नहीं रह सके। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब लाइक कर रहे हैं।
हमीदिया के ईएनटी वार्ड में भर्ती दोस्त को देखने पहुंचे बुजुर्ग ने उसे खुश करने के लिए किया जबर्दस्त डांस #Bhopal #HospitalVideo #ViralDance #Naidunia pic.twitter.com/J1h1ofN7al
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 18, 2023