यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bhopal News: भोपाल की दो वर्षीय सिद्धि माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंची, बनाया रिकार्ड
सिद्धि मिश्रा ने अपनी मां पर्वतारोही भावना मिश्रा के साथ यह चढ़ाई माइनस 16 तापमान के बीच चुनौतीपूर्ण कठिन परिस्थितियों में पूरी की।
By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 27 Mar 2024 08:13:45 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 Mar 2024 08:13:45 AM (IST)
सिद्धि मिश्रा अपनी मां भावना के साथ।HighLights
- सिद्धि और उनकी पर्वतारोही मां भावना मिश्रा 12 मार्च को काठमांडू के लुक्ला पहुंची थीं।
- सिद्धि मिश्रा ने अपनी मां की पीठ पर सवार होकर की चढ़ाई।
- दोनों की इस पूरी यात्रा में नीमा शेरपा उनके मार्गदर्शक रहे।
भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। भोपाल शहर की दो वर्षीय सिद्धि मिश्रा माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर चढ़ गई है। सिद्धि मिश्रा ने अपनी मां पर्वतारोही भावना मिश्रा के साथ यह चढ़ाई माइनस 16 तापमान के बीच चुनौतीपूर्ण कठिन परिस्थितियों में पूरी की। दावा किया जा रहा है कि सिद्धि ने अपनी मां के साथ एवरेस्ट बेस कैंप पर सबसे कम उम्र में चढ़ाई कर वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाया है। सिद्धि की मां ने इंटरनेट मीडिया पर फोटो पोस्ट कर यह जानकारी दी। फोटो में सिद्धि अपनी मां के साथ एवरेस्ट के बेस कैंप में दिखाई दे रही हैं।
नेपाल से शुरू की चढ़ाई
जानकारी के अनुसार सिद्धि मिश्रा ने अपनी मां की पीठ पर सवार होकर समुद्र तल से 17,598 फीट की ऊंचाई पर नेपाल के दक्षिण कवी ओर चढ़ाई की। इस दौरान दोनों की इस पूरी यात्रा में नीमा शेरपा उनके मार्गदर्शक रहे। सिद्धि और उनकी मां भावना मध्य प्रदेश से 12 मार्च को काठमांडू के लुक्ला पहुंचीं। उस वक्त वहां का तापमान 02 से 04 डिग्री सेल्सियस के मध्य था। उसके बाद दोनों ने उसी दिन 2 से -2 डिग्री सेल्सियस तापमान में फाकडिंग तक पैदल यात्रा की। अगले दिन 13 मार्च को उन्होंने फाकडिंग से नामचे बाजार तक ट्रैकिंग की।