• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News: हल्दी और मेहंदी की रस्म के साथ विवाह पंचमी की शुरुआत, आज निकलेगी राम बरात

Bhopal News: बरात में सिर्फ सादगी के साथ धार्मिक गीतों परंपरागत नृत्य होंगे। इसी प्रकार बारात में महिलाएं कलश और ध्वज लेकर शामिल होंगी।

By Brajendra vermaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Sun, 17 Dec 2023 06:28:00 AM (IST)Updated Date: Sun, 17 Dec 2023 07:46:49 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhopal News: हल्दी और मेहंदी की रस्म के साथ विवाह पंचमी की शुरुआत, आज निकलेगी राम बरात

HighLights

  1. बरात में छह रथ होंगे शामिल
  2. विश्वामित्र बनेंगे गुफा मंदिर के महंत
  3. महिलाएं कलश और ध्वज लेकर शामिल होंगी

Bhopal News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। अयोध्यावासी वैश्य समाज की ओर से विवाह पंचमी के अवसर पर राम विवाहोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव के तहत शनिवार को भगवान की हल्दी और मेहंदी रस्म हुई। माता सीता को महिलाओं द्वारा हल्दी लगाई गई और भजन की प्रस्तुती दी गई। रात्रि में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। समाज के अशोक गुप्ता ने बताया कि रविवार को निकलने वाली राम बारात के लिए कार्ड बांटे जा चुके हैं और तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को बरात निकाली जाएगी। किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों पर डांस नहीं किया जाएगा। बरात में सिर्फ सादगी के साथ धार्मिक गीतों परंपरागत नृत्य होंगे। इसी प्रकार बारात में महिलाएं कलश और ध्वज लेकर शामिल होंगी।

बरात में छह रथ होंगे शामिल

इस बारात में छह रथ रहेंगे। इसके साथ ही अयोध्या मंदिर की झांकी तैयार करने का भी प्रयास चल रहा है। यह बारात लखेरापुरा से होते हुए भवानी मंदिर सोमवारा, जनकपुरी जुमेराती, मंगलवारा, इतवारा, चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी यहां राम विवाह उत्सव का आयोजन किया जाएगा।


विश्वामित्र बनेंगे गुफा मंदिर के महंत

विवाह समारोह में विश्वामित्र के रूप में गुफा मंदिर के महंत शामिल होंगे। यह राम बारात दोपहर दो बजे लखेरापुरा के श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होगी। इस दौरान सामाजिक सकारात्मक पहल करते हुए समाज के लोगों द्वारा देहदान करने की भी पहल की जाएगी।

पंचकल्याणक महोत्सव के पात्रों का चयन आज

संभवनाथ जैन मंदिर शिवनगर भानपुर में 15 से 20 जनवरी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया मुनि संस्कार सागर महाराज मुनि विश्व सूर्य सागर महाराज के सानिध्य में रविवार दोपहर दोपहर एक बजे से महोत्सव के प्रमुख पात्र का चयन होगा। अनुष्ठ ब्रह्मचारी शोभित भइया के निर्देशन में होगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।