• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal News : हेयर ट्रांसप्लांट कराने के चक्कर में झड़ गए 4 गुना बाल, अब कंपनी देगी हर्जाना

Bhopal News : क्लीनिक को इलाज में खर्च हुई राशि 13,500 रुपए, मानसिक क्षतिपूर्ति राशि 25 हजार रुपए युवती को देने होंगे।

By Saurabh MishraEdited By: Saurabh Mishra
Publish Date: Tue, 30 Apr 2019 10:33:53 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Apr 2019 10:46:42 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhopal News : हेयर ट्रांसप्लांट कराने के चक्कर में झड़ गए 4 गुना बाल, अब कंपनी देगी हर्जाना

भोपाल। एक युवती बाल झड़ने से परेशान होकर हेयर ट्रांसप्लांट कर सिर पर दोबारा बाल उगाने का दावा करने वाली डॉ. बत्रास क्लीनिक में ट्रीटमेंट के लिए गई। वहां मौजूद डॉक्टरों ने 4 से 5 महीने में बाल उगाने का दावा कर उसका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। लेकिन एक साल बाद भी बाल नहीं उगे, उल्टा चार गुना बाल झड़ गए। युवती ने उपभोक्ता फोरम में याचिका लगाई और ट्रीटमेंट के दौरान और पहले के फोटो प्रस्तुत किए, जिसमें यह साबित हुआ कि युवती के बाल पहले से और अधिक झड़ गए हैं।

इस मामले में फोरम ने सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि अकसर बाल व स्किन का ट्रीटमेंट करने वाले क्लीनिक उपभोक्ताओं को सुंदर बनाने का सपना दिखाकर मोटी रकम वसूलते हैं, इससे उपभोक्ताओं को नुकसान ही होता है। कई लोग तो अवसाद में चले जाते हैं। फोरम के अध्यक्ष आरके भावे व सदस्य सुनील श्रीवास्तव की बेंच ने फैसला सुनाया कि डॉ. बत्रास क्लीनिक को दो माह के अंदर इलाज में खर्च हुई राशि 13,500 रुपए, मानसिक क्षतिपूर्ति राशि 25 हजार रुपए और वाद व्यय राशि 5 हजार रुपए युवती को देने होंगे।


दरअसल, अयोध्या बायपास स्थित संतोषी विहार निवासी सुप्रिया शर्मा ने महाराणा प्रताप नगर में अलंकार कॉम्प्लेक्स स्थित डॉ. बत्रास क्लीनिक के खिलाफ याचिका लगाई थी। मामले में डॉ. बत्रास क्लीनिक की डॉ. नम्रता भट्ट, डॉ. मजहर कुरैशी और मुंबई स्थित डॉ. बत्रास क्लीनिक के हेड के खिलाफ शिकायत की गई थी। यह मामला फोरम में अक्टूबर 2018 में आया था। युवती ने बताया कि वह 24 सितंबर 2017 को डॉ. बत्रा क्लीनिक में गई थी। डॉक्टरों से उसने स्किन और हेयर की समस्या के लिए परामर्श लिया था। क्लीनिक की डॉ. नम्रता भट्ट ने कहा कि आपको 3 से 4 महीने में फर्क दिखेगा और एक साल में पूरा फायदा होगा। डॉक्टरों की समझाइश के बाद उन्होंने रजिस्ट्रेशन करा लिया। पूरे इलाज में 13,500 रुपए खर्च आया। लेकिन बाल उगने की बजाय झड़ने लग गए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।