ब्यूटीशियन दुष्कर्म व धर्मांतरण मामला: बिलाल को भोपाल पुलिस ने पकड़ा, मुंबई जेल से छूटकर हुआ था फरार
छत्तीसगढ़ निवासी 31 वर्षीय ब्यूटीशियन ने अमरीन, आफरीन, चंदन, बिलाल और यासिर पर अलग-अलग घटनाओं में दुष्कर्म और मतांतरण के दबाव के आरोप लगाए हैं। 4 की गिरफ्तार हो चुकी है।
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 01:19:10 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 01:19:10 PM (IST)
बिलाल को बागसेवनिया पुलिस ने भोपाल लौटते ही गिरफ्तार कर लिया। सौ-पुलिसHighLights
- अमरीन-आफरीन मतांतरण मामले का फरार आरोपी बिलाल गिरफ्तार
- मुंबई में प्रोडक्शन वारंट से पेशी से पहले छूटकर हो गया था फरार
- भोपाल लौटते ही पुलिस ने बासेवनिया पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ब्यूटीशियन से दुष्कर्म और मतांतरण के लिए दबाव बनाने के मामले में फरार चल रहे आरोपित बिलाल को बागसेवनिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अमरीन और आफरीन का चचेरा भाई है। फरारी के दौरान वह मुंबई में हिट एंड रन के एक मामले में जेल चला गया था।
भोपाल पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन इससे पहले ही वह जेल से छूटकर फरार हो गया। भोपाल लौटने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपित पर ब्यूटीशियन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
यह है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ निवासी 31 वर्षीय ब्यूटीशियन की दिसंबर 2024 में भोपाल के एक होटल में आफरीन से मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों अमरीन उर्फ माहिरा के संपर्क में आईं और साथ रहने लगीं। पीड़िता का आरोप है कि अमरीन और आफरीन ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
अगस्त 2025 में चंदन नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नवंबर में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित घर ले गई, जहां नशीला पेय पिलाकर बिलाल ने दुष्कर्म किया।
चार की गिरफ्तारी
दिसंबर में अहमदाबाद में यासिर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर बागसेवनिया पुलिस ने दुष्कर्म और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में अमरीन-आफरीन समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।