• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल पुलिस की नई तकनीक: होटलों में फर्जी ID से ठहरने वालों पर कसेगा शिकंजा, रियल टाइम ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम तैयार

भोपाल के होटलों में फर्जी पहचान-पत्र का सहारा लेकर छिपने वाले अपराधियों और संदिग्धों पर अब पुलिस का शिकंजा कसने जा रहा है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट एक नय...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 11:54:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 11:59:14 AM (IST)
भोपाल पुलिस की नई तकनीक: होटलों में फर्जी ID से ठहरने वालों पर कसेगा शिकंजा, रियल टाइम ऑनलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम तैयार
भोपाल में फर्जी आइडी पर होटल में रुके तो तुरंत पकड़ लेगी पुलिस (AI तस्वीर)

HighLights

  1. फर्जी आईडी पर होटल में रुके तो तुरंत पकड़ लेगी पुलिस
  2. होटलों में रुकने वालों की जानकारी अब मिलेगी रियल टाइम
  3. एमपी नगर से पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

बृजेंद्र ऋषीश्वर, नईदुनिया, भोपाल। राजधानी के होटलों में फर्जी पहचान-पत्र का सहारा लेकर छिपने वाले अपराधियों और संदिग्धों पर अब पुलिस का शिकंजा कसने जा रहा है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट एक नया ऑनलाइन वेरिफिकेशन मैकेनिज्म शुरू करने जा रहा है। इस आधुनिक व्यवस्था के लागू होते ही होटल में ठहरने वाले हर अतिथि की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम तक रियल टाइम (तत्काल) पहुंच जाएगी।

यदि कोई व्यक्ति जाली दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करता है तो एआई आधारित सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देगा। इस योजना को शुरुआती चरण में शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र एमपी नगर के होटलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा रहा है। एमपी नगर में मिली सफलता और होटल संचालकों के फीडबैक के आधार पर इसका विस्तार भोपाल के सभी थाना क्षेत्रों में किया जाएगा।


पुलिस आयुक्त संजय कुमार के अनुसार एक निजी साफ्टवेयर कंपनी के सहयोग से यह कामन डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है, जो अपने अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही आधिकारिक रूप से लांच कर दिया जाएगा।

ऐसे काम करेगा नया डिजिटल प्लेटफॉर्म

  • तत्काल डेटा एंट्री: होटल संचालक चेक-इन के समय ही अतिथि का आइडी प्रूफ पुलिस के आनलाइन पोर्टल पर तुरंत अपलोड करेंगे।
  • सीधा पुलिस एक्सेस: पुलिस को किसी भी होटल में रुकने और जाने का पूरा डेटा डिजिटल रूप से लाइव दिखाई देगा।
  • एआई आधारित अलर्ट: पोर्टल में इनबिल्ट एआई और वेरिफिकेशन टूल फर्जी दस्तावेजों को तुरंत फ्लैग करेंगे और नजदीकी थाने व पुलिस कंट्रोल रूम को ऑटोमेटिक अलर्ट भेज देंगे।
  • फिजिकल चेकिंग का झंझट खत्म: इस व्यवस्था से पुलिसकर्मियों को बार-बार होटलों में जाकर रजिस्टर खंगालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसलिए उठाया गया कदम

केस-1: जबलपुर में हत्या की वारदात को अंजाम देकर आया आरोपित आइएसबीटी के पास स्थित एक होटल में फर्जी पहचान-पत्र के सहारे रुका हुआ था। जब तक पुलिस को भनक लगी, आरोपित वहां से फरार हो चुका था।

केस-2: पिपलानी क्षेत्र के एक होटल में फर्जी आइडी और एआइ टूल्स से तैयार नकली पहचान-पत्र के आधार पर एक युवक और दो लड़कियां ठहरी थीं। जांच में इनमें से एक लड़की नाबालिग पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 'मुन्नाभाई' का पर्दाफाश: खुद को 2016 बैच का IPS बताकर ठगे 8 लाख रुपये, स्पेलिंग मिस्टेक से पकड़ा गया

सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

इस नई तकनीक से जहां पुलिस को अपराधियों की रियल टाइम ट्रैकिंग और त्वरित कार्रवाई में मदद मिलेगी, वहीं होटल संचालक भी जाने-अनजाने में किसी अपराधी या असामाजिक तत्व को पनाह देने से बच सकेंगे। यह पहल भोपाल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और राजधानी को अधिक सुरक्षित बनाने में प्रभावी साबित होगी।