• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Railway News: मिला टीके का सुरक्षा कवच तो 1.43 करोड़ यात्रियों से रेलवे ने जुटाए 470 करोड़ रुपये

अब रेलवे विभाग इस राशि का उपयोग रेलयात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाने में कर रहा।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 23 Apr 2022 10:23:50 AM (IST)Updated Date: Sat, 23 Apr 2022 10:23:50 AM (IST)
Bhopal Railway News: मिला टीके का सुरक्षा कवच तो 1.43 करोड़ यात्रियों से रेलवे ने  जुटाए 470 करोड़ रुपये

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। लोगों को कोरोना-रोधी टीका का सुरक्षा कवच मिला तो तीसरी लहर के बीच भोपाल रेल मंडल में 1.43 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों में सफर करते हुए रेलवे विभाग की 470 करोड़ रुपये की आमदनी करा दी। यात्री किराए के रूप में जुटाई गई इस राशि का उपयोग रेलवे विभाग अपने स्टेशन व रेल लाइनों के विस्तार में कर रहा है। आने वाले वर्ष में रेल यात्रियों को रेलवे का नजरा काफी कुछ बदला हुआ दिखेगा। इन रेल यात्रियों ने वर्ष 2021-22 में सफर किया है। उसके पूर्व 2020-21 में महज 49 लाख यात्री ही रेल सफर पर निकले थे। तब कोरोना की मार तेज थी और बचाव के लिए टीका भी नहीं था।

दो वर्ष में भोपाल रेल मंडल से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या

वर्ष------- अनारक्षित यात्री ------ आरक्षित यात्री ---- कुल (संख्‍या लाख में)

2020-21 -- 0.67 ------ 48.51 ----- 49.18

2021-22 -- 29.74------ 113.89 ---- 143.63

भोपाल रेल मंडल:— दो वर्षों में यात्रियों से प्राप्‍त राजस्व

वर्ष ------- अनारक्षित यात्री राजस्व ------ आरक्षित यात्री राजस्व ---- कुल राजस्व (करोड़ रुपये में)

2020-21 -- 4.80 ------ 184.11 -------- 188.91

2021-22 --- 33.87 ------ 436.73 -------- 470.60

इन कामों में उपयोग की जा रही किराया से मिली राशि

— रेल लाइनों का दोहरीकरण तेजी से किया जा रहा है। रेलवे ने बीते वर्षों में इस काम में अभूतपूर्व तेजी लाई है।

— तीसरी नई रेल लाइन का काम मंडल में लगभग पूरा हो गया है। केवल बरखेड़ा से बुधनी के बीच बाकी है। इसे पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

— भोपाल रेलवे स्टेशन के विकास की योजना पर तीन वर्षों से काम चल रहा है। इसमें आगे और तेजी आएगी।

— मंडल के 12 से अधिक स्टेशनों पर यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार करने की सुविधा देने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। यह काम बारिश के पूर्व खत्म् हो जाएगा।

— भोपाल के नजदीक निशातपुरा व संत हिरदाराम नगर स्टेशन के विकास की योजना है। इन पर काम पहले से चल रहा है। इसमें और तेजी लाई जानी है।