Bhopal Railway News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)।भोपाल रेलवे स्टेशन से सात ट्रेनें नवंबर माह के अंत तक होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलेंगे। ये स्पेशल ट्रेनें जिन्हें दीपावली पूर्व चलाया गया था। ये सभी साप्ताहिक व महीने में चुनिंदा दिन चल रही हैं। इनके चलने से हजारों यात्रियों को सुविधा हो रही है। इनमें से कुछ ट्रेनें ऐसी भी है जो भोपाल तो नहीं रुकेंगी लेकिन संत हिरदाराम नगर, बीना और इटारसी स्टेशन पर ठहराव लेकर चल रही है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन ट्रेनों में यात्रियों का दबाव अधिक रहा तो इनके चलने की तारीखों में विस्तार किया जा सकता है।
ये ट्रेनें नवंबर 2021 के अंत तक चलेंगी
- ट्रेन 06239 यशवंतपुर-चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस तीन नवंबर तक प्रतिदिन बुधवार व शनिवार को यशवंतपुर स्टेशन से दोपहर 1.55 बजे चलकर, अगले दिन रात 12 बजे भोपाल पहुंचकर दोपहर 3.50 बजे चंडीगढ़ स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन 06240 चंडीगढ़-यशवंतपुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस छह नवंबर से आगामी सूचना तक प्रति मंगलवार व शनिवार को चंडीगढ़ से तड़के 3.35 बजे चलकर, शाम 6.20 बजे भोपाल और तीसरे दिन सुबह 6.05 बजे यशवंतपुर स्टेशन पहुंचेगी।
- ट्रेन 01235 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 23 नवंबर तक प्रति मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से शाम 4.40 बजे चलकर, सुबह 8 बजे भोपाल और रात 11.55 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
- ट्रेन 01236 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 25 नवंबर तक प्रति गुरुवार को गोरखपुर स्टेशन से तड़के 4.15 बजे चलकर, रात 9.50 बजे भोपाल और अगले दिन दोपहर 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
- ट्रेन 05303 गोरखपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन छह व 13 नवंबर को प्रतिदिन शनिवार को गोरखपुर स्टेशन से सुबह 8.30 बजे चलकर, रात 11 बजे भोपाल, रात 12.50 बजे इटारसी तीसरे दिन दोपहर 12 बजे एर्नाकुलम स्टेशन पहुंचेगी।
- ट्रेन 05304 एर्नाकुलम-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल आठ और 15 नवंबर को प्रति सोमवार एर्नाकुलम स्टेशन से रात 11.55 बजे चलकर, अगले दिन दोपहर 12.30 बजे इटारसी, दोपहर 2.25 बजे भोपाल और तीसरे दिन 8.40 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
- ट्रेन 01263 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन छह नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से रात 10 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:05 बजे भोपाल और तीसरे दिन सुबह सात बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
- ट्रेन 01264 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल आठ नवंबर को गोरखपुर से सुबह 8:15 बजे चलकर, रात 11:40 बजे भोपाल और दोपहर 1:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।