By Ravindra Soni
Edited By: Ravindra Soni
Publish Date: Tue, 06 Jul 2021 10:30:42 AM (IST)
Updated Date: Tue, 06 Jul 2021 10:37:13 AM (IST)
Bhopal Railway News: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। देश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने के साथ रेलवे विभाग धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन पुन: बढ़ा रहा है। भोपाल स्टेशन से होकर जल्द ही अप-डाउन की छह स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी। इनके चलने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। अभी ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। यात्रियों को रूटीन की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिले रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
भोपाल से होकर ये ट्रेनें गुजरेंगी
— ट्रेन संख्या 04064 हजरत निजामुद्दीन- भुसावल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 9 जुलाई से आगामी सूचना तक प्रति शुक्रवार एवं रविवार को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 3.05 बजे प्रस्थान कर, 23.00 बजे बीना रात 11.37 बजे गंजबासौदा, अगले दिन रात 12.07 बजे विदिशा, रात 1.00 बजे भोपाल, रात 2.15 बजे होशंगाबाद, रात 2.55 बजे इटारसी और दोपहर 3.05 बजे भुसावल स्टेशन पहुँचेगी।
— ट्रेन संख्या 04063 भुसावल-हजरत निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई से आगामी सूचना तक प्रति मंगलवार एवं रविवार को भुसावल स्टेशन से सुबह 6.00 बजे प्रस्थान कर, दोपहर 12.40 बजे नागपुर, शाम 6.00 बजे इटारसी, शाम को 6.18 बजे होशंगाबाद, शाम 7.40 बजे भोपाल, रात 9.38 बजे बीना और अगले दिन तड़के 5.00 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
— ट्रेन संख्या 04072 नई दिल्ली-पुडुचेरी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई से आगामी सूचना तक प्रति रविवार को नई दिल्ली स्टेशन से रात 11.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 8.35 बजे भोपाल, सुबह 10.25 बजे इटारसी, दोपहर 2.55 बजे नागपुर, तीसरे दिन दोपहर 1.15 बजे पुडुचेरी स्टेशन पहुंचेगी।
— ट्रेन संख्या 04071 पुडुचेरी-नई दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 14 जुलाई से आगामी सूचना तक प्रति बुधवार को पुडुचेरी स्टेशन से सुबह 09.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 06.50 बजे नागपुर पहुंचकर दोपहर 12.05 बजे इटारसी, 1.40 बजे भोपाल और तीसरे दिन रात 12.10 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
— ट्रेन संख्या 04314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई से प्रति शनिवार को बरेली स्टेशन से सुबह 11.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 1.00 बजे बीना, रात 2.55 बजे भोपाल, रात 3.17 बजे हबीबगंज, तड़के 04.25 बजे इटारसी और शाम 4.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
— ट्रेन संख्या 04313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरेली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई से प्रति सोमवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से सुबह 8.05 बजे प्रस्थान कर शाम 7.40 बजे इटारसी, रात 9.05 बजे हबीबगंज, रात 9.25 बजे भोपाल, अगले दिन रात 12.15 बजे बीना और दोपहर 3.20 बजे बरेली स्टेशन पहुंचेगी।