• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Rape Case: फरहान बोला- मैंने 'सवाब' का काम किया है, इधर नबील को प. बंगाल में ढूंढ रही थी पुलिस, भोपाल में ही मिला

भोपाल में फरहान खान के नेतृत्व में मुस्लिम युवकों के गिरोह ने जिहादी मानसिकता से हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के प्रयास किए। अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। मामला गंभीर है और एसआईटी व राष्ट्रीय महिला आयोग जांच कर रहे हैं।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 01 May 2025 09:04:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 May 2025 08:16:09 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhopal Rape Case: फरहान बोला- मैंने 'सवाब' का काम किया है, इधर नबील को प. बंगाल में ढूंढ रही थी पुलिस, भोपाल में ही मिला
हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फरहान गिरोह ने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया
  2. हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण का दबाव
  3. भोपाल में महिलाएं विरोध में 25 स्थानों पर प्रदर्शन करेंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल में 1992 के अजमेर जैसे कांड को अंजाम देने वाले मुस्लिम युवक जिहादी मानसिकता से हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर उनसे दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। यह बात खुद मुस्लिम युवकों के इस संगठित गिरोह के अब तक सरगना माने जा रहे फरहान खान ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार कर ली।

पुलिस के अनुसार फरहान ने पूछताछ में कहा है कि हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म करके मैंने सवाब यानी पुण्य का काम किया है। उसने स्वीकार किया कि उसके और उसके गिरोह के साथियों का लक्ष्य अधिक से अधिक हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर उनका जीवन बर्बाद करना था। इसे वे इस्लाम के नजरिए से सवाब का काम मानकर अंजाम दे रहे थे, इसलिए उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है, बल्कि गर्व है।


लड़कियों का जीवन नकर बना देते थे आरोपी

  • भोपाल पुलिस ने फरहान को रिमांड पर लिया था। पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फरहान ने बताया कि वह कई वर्षों से हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म के कृत्य में लगा हुआ था। इसके लिए उसने हमउम्र कई मुस्लिम युवकों का नेटवर्क तैयार किया।
  • इस गिरोह में शामिल सभी युवक जहां मौका लगता, वहां हिंदू लड़कियों को प्रेम के झांसे में फंसाते। इसके लिए हिंदू नाम का इस्तेमाल करते और हाथ में कलावा भी बांध लिया करते थे। इसकी शुरुआत भोपाल के टीआइटी कॉलेज में पढ़ने वाली हिंदू छात्राओं से कुछ साल पहले की थी।

  • वे ऐसी लड़कियों को खासतौर पर निशाना बनाया करते थे, जो बाहर के शहरों या गांवों से आकर भोपाल में किराए पर रहती थीं, क्योंकि परिजन से दूर रहने की वजह से उनसे मिलना-जुलना और बात करना आसान हो जाता था। उन पर दोस्ती के बहाने विश्वास जमाता, फिर अकेले मिलने के दौरान दुष्कर्म करते और वीडियो बना लेते थे।
  • इन वीडियो के जरिए वह उन्हें धमकाकर दूसरे मुस्लिम लड़कों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करते थे। धर्मांतरण का भी दबाव बनाते थे। जबरन मांस खिलाने और इस्लाम स्वीकारने के लिए मजबूर करते थे। बागसेवनिया पुलिस ने फरहान को इंदौर की एक पीड़िता की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि दूसरे मामलों में अशोकागार्डन पुलिस शुक्रवार को उसे दोबारा रिमांड पर लेगी।
  • naidunia_image

    जिसे बिहार और बंगाल में ढूंढ़ रही थी पुलिस

    • दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग में फरार चल रहे दो आरोपियों में से एक नबील को अशोकागार्डन पुलिस ने गुरुवार को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीमें उसे तलाशने बिहार और पश्चिम बंगाल तक पहुंच गई थीं। उसे करीब एक सप्ताह से ढूंढा जा रहा था, लेकिन वह भोपाल में ही छिपा था।
    • हालांकि दूसरा आरोपित अबरार अब भी फरार है। वह पश्चिम बंगाल के 24 उत्तर परगना जिले के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। केस दर्ज होते ही गायब हो गया।

    अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

    • भोपाल में सक्रिय मुस्लिम युवाओं के संगठित गिरोह की शिकार हुईं अब तक आठ हिंदू लड़कियां पुलिस के सामने आकर शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। इनमें दर्ज पांच एफआइआर में पुलिस मुख्य सरगना फरहान की बहन जोया और उसके पति सहित 12 लोगों को आरोपी बना चुकी है। इनमें गुरुवार तक 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एक आरोपी अबरार अभी फरार है।

  • पुलिस का अनुमान है कि अभी बहुत सारी हिंदू लड़कियां इनके चंगुल में फंसी हुई थीं। इसके लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का अनुमान यह भी है कि इस गिरोह में और भी बहुत सारे मुस्लिम युवक शामिल रहे हैं।
  • इन गिरोह को किसका संरक्षण था और किससे फंडिंग मिला करती थी, इसकी जांच में एसआइटी जुटी हुई है। दरिंदों ने एक हिंदू लड़की से तो सामूहिक दुष्कर्म भी किया। इनके मोबाइल से कई वीडियो भी पुलिस को बरामद हुए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है।
  • महिलाएं भोपाल के 25 स्थानों पर करेंगी प्रदर्शन

    हिंदू लड़कियों से सुनियोजित दुष्कर्म कांड से भोपाल के हिंदू समाज में बेहद गुस्सा है। इसके विरोध में महिलाएं शुक्रवार को शाम पांच बजे शहर में 25 स्थानों पर प्रदर्शन करेंगी। यह प्रदर्शन सकल हिंदू समाज संस्था की ओर से आयोजित किया गया है।

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।