• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के नामचीन रेस्टोरेंट्स की खुली पोल, किचन में मिला एक्सपायरी सामान और कॉकरोच, खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े होटल, रिजार्ट और रेस्टोरेंट बाहर से भले ही साफ-सुथरे और चमकदार नजर आएं, लेकिन किचन के भीतर खाद्य सुरक्षा और स्वच्...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 09:23:29 AM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 09:23:29 AM (IST)
भोपाल के नामचीन रेस्टोरेंट्स की खुली पोल, किचन में मिला एक्सपायरी सामान और कॉकरोच, खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड
भोपाल में चार खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों की खुली पोल (AI तस्वीर)

HighLights

  1. चार खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों की खुली पोल
  2. 20 किलो सड़ा प्याज नष्ट, कई एक्सपायरी खाद्य पैकेट मिले
  3. खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह नमूने जांच के लिए लिए

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के बड़े होटल, रिजार्ट और रेस्टोरेंट बाहर से भले ही साफ-सुथरे और चमकदार नजर आएं, लेकिन किचन के भीतर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के इंतजामों की तस्वीर चिंता बढ़ाने वाली है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में चार प्रतिष्ठानों में ऐसी कमियां मिलीं, जिन पर सभी को सुधार सूचना (इंप्रूवमेंट नोटिस) जारी करना पड़ा।

कहीं एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली तो कहीं सड़ा प्याज, खुले कचरे के डिब्बे, गंदे बर्तन और खराब ड्रेनेज व्यवस्था सामने आई। गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स के किचन में काकरोच मिलने के साथ कई एक्सपायरी पैकेट भी मिले।खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस के निलंबन की अनुशंसा की है।


गुरु कृपा के किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी सामान भी

बावड़िया कलां स्थित गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स में किचन की हालत सबसे गंभीर मिली। तीन डस्टबिन कचरे से ऊपर तक भरे थे। टूटी टाइल्स और खराब ड्रेनेज के बीच चार कॉकरोच किचन में घूमते मिले, जबकि उनकी मौजूदगी के अन्य साक्ष्य भी मिले। धुले बर्तन गंदगी के बीच रखे थे। एवरेस्ट एमडीएच चाट मसाला, श्री मां मक्का आटा, हर्ष मसाले और परमात्मा पास्ता समेत कई खाद्य पैकेट एक्सपायरी अवस्था में मिले। यहां से संदिग्ध पनीर का नमूना लिया गया।

20 किलो सड़ा प्याज मिला, मौके पर नष्ट

भोजपुर रोड स्थित द सेलेस्टियल पार्क में करीब 20 किलो सड़नयुक्त प्याज मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। किचन में चार डस्टबिन खुले मिले और दो कढ़ाई काली व अस्वच्छ स्थिति में थीं। 19 कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और मेडिकल परीक्षण संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं थे। यहां से मूंग दाल और काजू के दो नमूने लिए गए।

रंजीत रिजार्ट में ड्रेनेज और बर्तनों की स्थिति खराब

नर्मदापुरम रोड स्थित रंजीत रिजार्ट में किचन का ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं मिला। बर्तन साफ नहीं थे और डस्टबिन खुले में रखे थे। कर्मचारियों के फासटेक प्रशिक्षण व मेडिकल फिटनेस संबंधी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं मिले।

यह भी पढ़ें- बंसल वन से डीबी मॉल तक ताबड़तोड़ छापे, एक्सपायरी कोल्ड्रिंक और वेज-नॉनवेज सामान साथ मिला, 40 केस दर्ज

अमानते में बदबूदार दाल नष्ट

बावड़िया कलां के अमानते रेस्टोरेंट में सामान्य साफ-सफाई संतोषजनक मिली और कर्मचारी उचित वेशभूषा में थे। हालांकि मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं थे। फ्रीजर में रखी दाल मखनी में हल्की बदबू मिलने पर उसे मौके पर नष्ट कराया गया। मूंग दाल, तुवर दाल और आटे के तीन नमूने लिए गए।

एक नजर में कार्रवाई

  • 4 प्रतिष्ठानों को इंप्रूवमेंट नोटिस।
  • 6 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए।
  • 20 किलो सड़ा प्याज नष्ट।
  • दाल मखनी भी मौके पर नष्ट।
  • कई एक्सपायरी खाद्य पैकेट बरामद।
  • गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स के लाइसेंस निलंबन की अनुशंसा।

नमूनों की रिपोर्ट के बाद नियमानुसार आगे कार्रवाई होगी।