
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एलाइंस एयर की रीवा-भोपाल-रीवा उड़ान शनिवार को अचानक निरस्त कर दी गई। उड़ान क्रमांक 9 आई 795/796 रीवा से भोपाल आने के बाद वापस रीवा के लिए रवाना होनी थी। उड़ान के भोपाल पहुंचने का निर्धारित समय शाम 5:20 बजे है। भोपाल से रीवा के लिए प्रस्थान का समय शाम 5:45 बजे निर्धारित था। कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों से उड़ान निरस्त करने की घोषणा की।
उड़ान रद होने की सूचना यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी। इसके कारण यात्री एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। जानकारी के मुताबिक इस उड़ान में कुल 30 यात्रियों की बुकिंग थी। एयरलाइन की ओर से सभी यात्रियों को टिकट का रिफंड दिया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी के अनुसार कंपनी ने आपरेशनल रीजन से उड़ान निरस्त होने की सूचना दी थी।
यह भी पढ़ें- भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क में आई तेजी, 6 साल बाद बहाल होंगी ग्वांगझू-दिल्ली के बीच सीधी उड़ानें