• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Sports News: मप्र के एथलीटों का कमाल, दीक्षा ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकार्ड, देव मीणा ने जीता स्वर्ण पदक

अकादमी की दीक्षा ने अमेरिका के लास एंजेलिस में आयोजित ओलिंपिक क्वालीफाइ इवेंट में भाग लिया, वह फिलहाल देश को ओलिंपिक कोटा तो नहीं दिला सकी, लेकिन नया ...और पढ़ें

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 13 May 2024 11:50:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 May 2024 11:52:18 AM (IST)
Bhopal Sports News: मप्र के एथलीटों का कमाल, दीक्षा ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकार्ड, देव मीणा ने जीता स्वर्ण पदक

HighLights

  1. दीक्षा आठ मई को लांस एंजेलिस गई थी
  2. वह यहा एक माह के व‍िशेष ट्रैन‍िंंग कैप में भाग ले रही है
  3. भोपाल में कोच एके प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रश‍िक्षण लि‍या

लल‍ित नारायण कटारिया, भोपाल। मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी के होनहार एथलीट दीक्षा और देव मीणा ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अकादमी की दीक्षा ने अमेरिका के लास एंजेलिस में आयोजित ओलिंपिक क्वालीफाइ इवेंट में भाग लिया, वह फिलहाल देश को ओलिंपिक कोटा तो नहीं दिला सकी, लेकिन नया राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम दर्ज कराने में सफल रही है। देव मीणा ने भुवेश्वर में में आयोजित सीनियर नेशनल फेडरेशन एथलीट चैंपियनशिप में पोल वाल्ट में स्वर्ण पदक जीता।

आठ मई को लांस एंजेलिस में एक माह के ट्रैनिंग कैंप में भाग लेने व ओलिंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गई मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी की खिलाड़ी दीक्षा ने अपने पहले ही इवेंट में धमाकेदार शुरूआत की है। दीक्षा ने महिलाओं की साउंड रनिंग ट्रैक फेस्ट की 1500 मीटर इवेंट में भागीदारी की। दीक्षा ने 4:04.78 सेकंड के साथ नया नेशनल रिकार्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकार्ड पंजाब की हरमिलन बैंस 4:05.39 सेंकड के नाम था। दीक्षा मप्र अकादमी में मुख्य कोच एसके प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। ओलिंपिक क्वालीफाइंग के लिए 4:02.5 सेंकड का टारगेट है, दीक्षा इसमें चूक गई है। एसके प्रसाद ने बताया अभी दीक्षा के पास बहुत मौके है, उम्मीद है वह अमेरिका से भारत के लिए पेरिस ओलिंपिक का कोटा लेकर लौटेंगी।


इधर भुवनेश्वर में मप्र अकादमी के देव मीणा ने सीनियर नेशनल फेडरेशन एथलीट चैंपियनशिप के पोल वाल्ट इवेंट में 5.10 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। देव ने अभी हाल में ही दुबई में आयोजित एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया था।