• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Sports News: डायमंड रॉक एफसी बालाघाट और सेवन स्‍ट्राइकर्स इंदौर ने जीते मुकाबले

Bhopal Sports News: भेल मप्र प्रीमियर लीग फुटबॉल में अमनदीप और उज्‍जवल का शानदार प्रदर्शन।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Fri, 22 Jan 2021 04:47:01 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 Jan 2021 05:42:09 PM (IST)
Bhopal Sports News: डायमंड रॉक एफसी बालाघाट और सेवन स्‍ट्राइकर्स इंदौर ने जीते मुकाबले

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। भेल मप्र प्रीमियर लीग फुटबॉल में डायमंड रॉक एफसी बालाघाट ने बडवानी एफसी को 3-1 से पराजित किया। एक अन्‍य मुकाबले में सेवन स्‍टाइकर्स इंदौर ने हज़रत निज़ामुद्दीन एफसी भोपाल पर 6-0 से एकतरफा जीत दर्ज की।

स्‍थानीय पिपलानी मैदान पर पहला मुकाबला डायमंड रॉक एफसी बालाघाट ने बडवानी एफसी के बीच खेला गया। डायमंड रॉक एफसी ने शुरू से ही मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। मैच का पहला गोल डायमंड रॉक एफसी के अमन ने मैच के 18वें मिनट में दागा। वही मैच का दूसरा गोल डायमंड रॉक एफसी के चंद्र मोहन ने मैच के 28 वें मिनट में कर टीम को 2-0 से आगे किया। मैच का तीसरा गोल डायमंड रॉक एफसी के अमनदीप ने 51वें में किया। बडवानी एफसी की तरफ से एक मात्र गोल 71वे मिनेट में अबुजर ने कर हार के अंतर को कम किया। प्लेयर ऑफ द मैच डायमंड रॉक एफसी के अमन प्‍लेयर ऑफ द मेच चुना गया।


दूसरा मुकाबला भोपाल के हज़रत निज़ामुद्दीन एफसी और ज़बरदस्त फॉर्म में चल रही इंदौर की सेवन स्ट्राइकर्स टीम के बीच खेला गया। इंदौर की टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा। यह मुकाबला सेवन स्ट्राइकर्स इंदौर ने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में खेल कर 6-0 से जीत लिया। हज़रत निज़ामुद्दीन एफसी को गोल करने के काफी मौके मिले, लेकिन खिलाड़ी स्कोर नही कर सके। सेवन स्ट्राइकर्स इंदौर के लिए उज्‍जवल सिंह ने 13वें और 33वें मिनट में किया, उसके बाद प्रकाश खत्री ने 42वें, अमितेश पांचाल ने 47वें और 48वें मिनट और आखिरी समय मैदान में उतरे शुभम माने 81वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल किया किए। उज्‍जवल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍ल्‍ेयर ऑफ द मैच चुना गया।