Bhopal Sports News: मप्र अकादमी की एकता डे और विनोद ने एशियन जूनियर एथलेटिक्स में जीते पदक
एकता डे ने विश्व जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए पात्रता अर्जित कर ली है। वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप पेरू लिमा में अगस्त में होनी है।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Sat, 27 Apr 2024 04:45:28 PM (IST)
Updated Date: Sat, 27 Apr 2024 04:45:28 PM (IST)
HighLights
- दुबई में आयोजित 21वीं एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप
- मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी कर रहे शानदार प्रदर्शन
भोपाल। दुबई में आयोजित 21वीं एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में मप्र राज्य अकादमी के खिलाडियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। एकता डे ने 3000 मी. स्टीपल चेस में 10:31:95 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अकादमी के ही विनोद सिंह ने
5000मी. दौड़ में 14:09:44 सेकंड का समय निकाल कर रजत पदक जीता।
इसी प्रदर्शन के आधार पर प्रतिभाशाली एकता डे ने विश्व जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए पात्रता अर्जित कर ली है। वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप पेरू लिमा में अगस्त में होनी है। प्रतियोगिता में एकता डे 5000 मी दौड़ में भी अपनी चुनौती देंगी। इसके अलावा मप्र अकादमी के विकास विंद भी 3000 मी. दौड़ में अपनी चुनौती देंगे। रिकार्डधारी पोल वाल्टर देव मीणा भी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। भारत में अब तक एशियन चैम्पियनशिप दुबई में पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल आठ पदक जीत चुका है।