
Bhopal Sports News: भोपाल। राजधानी के कमल चावला ने वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप तथा वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 28 सितंबर से 4 अक्टूबर और वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियनशिप 5 अक्टूबर 22 अक्टूबर तक मलेशिया में ही खेली जाएगी। उल्लेखनीय है कि कमल चावला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 पदक देश के लिए जीत चुके हैं। कमल, भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं।
22 से 28 जुलाई तक हैदराबाद में 6 रेड स्नूकर का इंडिया कैम्प आयोजित हुआ। भोपाल में आयोजित बिलियर्डस व स्नूकर नेशनल चैम्पियनशिप में शीर्ष आठ स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों के मध्य इंडिया कैम्प में राउंड राबिन पद्धति से तीन कैम्प के मुकाबले खेले गए। 6 रेड नेशनल स्नूकर में कमल इंडिया नम्बर आठ थे। पहले कैम्प में कमल ने तीसरा स्थान, दूसरे में पॉचवां तथा तीसरे में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार कैम्प में वे ओवरऑल चौथे स्थान पर रहे। इस कैम्प के पश्चात पहले चार स्थानों पर आने वाले खिलाडी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते है। उल्लेखनीय है कि कमल, वर्ल्ड 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप में रजत पदक व एशियन 6 रेड स्नूकर में दो बार देश को कांस्य पदक दिला चुके हैं।
नेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप में चौथे स्थान पर रहते हुए कमल 29 जुलाई से 4 अगस्त तक हैदराबाद में ही स्नूकर के इंडिया कैम्प में सम्मिलित हुए। अपने शानदार खेल के सहारे पहले व दूसरे कैम्प में वे तीसरे स्थान पर रहे। तीसरे व अंतिम कैम्प में वे 8 खिलाडियों में चौथे स्थान पर आए। ओवरऑल उन्होंने चौथा स्थान अर्जित किया। इस उपलब्धि के साथ वे वर्ल्ड टीम स्नूकर चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई हो गए। कमल वर्ष 2016 व 2019 में वर्ल्ड टीम स्नूकर चैम्पियनशिप में देश के लिए कॉस्य पदक जीत चुके है। व्यक्तिगत स्पर्धा मंे वे 2011 मेें वर्ल्ड स्नूकर चैम्पियशिप में कमल ने कॉसे का पदक जीता है।