• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Sports News : सीबीएसई नेशनल बालिका फुटबाल टूर्नामेंट में स्टेप बाय स्टेप स्कूल नोएडा की विजयी शुरुआत

Bhopal Sports News : प्रतियोगिता का उद्घाटन स्पोटर्स प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन एएस सिंहदेव, एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन जय नारायण चौकसे ने किया।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Wed, 04 Jan 2023 01:36:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Jan 2023 01:36:52 AM (IST)
Bhopal Sports News : सीबीएसई नेशनल बालिका फुटबाल टूर्नामेंट में स्टेप बाय स्टेप स्कूल नोएडा की विजयी शुरुआत

Bhopal Sports News : भोपाल। एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल भोपाल में सीबीएसई नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को प्रारंभ हुई पहले दिन स्टेप बाय स्टेप स्कूल नोएडा, विद्या देवी जिंदल स्कूल हरियाणा और एलप्रो इंटरनेशनल स्कूल ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में सउदी अरब, ओमान और यूईए की टीमें भी भाग ले रही है।

naidunia_image

एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल भोपाल के तत्‍वावधान में सीबीएसई नेशनल फुटबॉल बालिका अंडर-19 प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। न्यू चोकसे नगर लंबाखेड़ा स्थित एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल मैदान में पहले दिन पांच मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ और नवरचना स्कूल गुजरात के बीच खेला गया। यह संघर्षपूर्ण मुकाबला 1-1 की बराकर पर छूटा। दूसरा मुकाबला स्टेप बाय स्टेप स्कूल नोएडा एवं मिलेनियम नेशनल स्कूल महाराष्ट्र के बीच खेला गया जिसमें स्टेप बाय स्टेप स्कूल नोएडा ने 5-0 से एकतरफा जी दर्ज की। तीसरा मुकाबला विद्या देवी जिंदल स्कूल हरियाणा एवं सीएस अकाडमी के बीच खेला गया। इसमें विद्या देवी जिंदल स्कूल ने आसानी से 3 -0 से जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला एनएच गोयल वर्ल्ड स्कूल रायपुर एवं झारखंड पब्लिक स्कूल रांची के बीच खेला गया यह मुकाबला बिना कोई गोल के बराबरी पर समाप्‍त हुआ। पांचवा मुकाबले में एलप्रो इंटरनेशनल स्कूल ने समर विला स्कूल दिल्ली को 2-0 से हराया।


इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन स्पोटर्स प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन एएस सिंहदेव, एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन जय नारायण चौकसे ने किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा , एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर पूजाश्री चोकसे, प्राचार्य चैतन्य सक्सेना मौजूद थे।