• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल से पटना के लिए सीधी उड़ान शुरू, पहले दिन 65% सीटें बुक, अब कोलकाता जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

भोपाल से पटना के लिए एलायंस एयर की नई सीधी उड़ान शुरू हुई। सप्ताह में तीन दिन संचालित सेवा को पहले दिन यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 01:32:50 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 01:32:50 PM (IST)
भोपाल से पटना के लिए सीधी उड़ान शुरू, पहले दिन 65% सीटें बुक, अब कोलकाता जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगा फायदा
भोपाल से पटना के लिए सीधी उड़ान शुरू। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल से पटना के लिए नई सीधी उड़ान शुरू।
  2. एलायंस एयर सप्ताह में तीन दिन सेवा संचालित करेगी।
  3. पहले दिन दोनों तरफ करीब 65 प्रतिशत सीटें बुक।

डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज विमानतल से सोमवार को पटना के लिए नई सीधी विमान सेवा का शुभारंभ हो गया है। एलायंस एयर द्वारा संचालित यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन अपनी सेवाएं देगी। इस नई हवाई सेवा को पहले ही दिन यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और दोनों तरफ से लगभग 65 प्रतिशत सीटें बुक रहीं। इस फ्लाइट के शुरू होने से न केवल बिहार बल्कि कोलकाता जाने वाले यात्रियों की कनेक्टिविटी में भी बड़ा इजाफा हुआ है।

सप्ताह में तीन दिन भरेगी उड़ान

  • एलायंस एयर की यह सीधी फ्लाइट भोपाल से हर रविवार, सोमवार और बुधवार को संचालित की जाएगी। भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक आलोक त्रिपाठी के अनुसार, इस रूट पर 72 सीटर एटीआर-72 (ATR-72) विमान का उपयोग किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 70 यात्रियों की है।

  • सेवा के पहले दिन (सोमवार) पटना से भोपाल आने वाली उड़ान में 51 यात्रियों ने सफर किया, जबकि भोपाल से पटना जाने के लिए 40 यात्री रवाना हुए। इस सीधी कनेक्टिविटी से दोनों शहरों के बीच आवागमन काफी सुलभ हो गया है।
  • अब कोलकाता के लिए 6 दिन मिलेगी कनेक्टिंग फ्लाइट

    पटना के लिए शुरू हुई इस नई उड़ान ने भोपाल से कोलकाता के सफर को भी आसान बना दिया है। अब यात्रियों को भोपाल से कोलकाता और वहां से वापसी के लिए सप्ताह में छह दिन (केवल शुक्रवार को छोड़कर) कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।

    रविवार, सोमवार और बुधवार: इन तीन दिनों में फ्लाइट का रूट भोपाल-पटना-कोलकाता और वापसी में कोलकाता-पटना-भोपाल रहेगा।

    मंगलवार, गुरुवार और शनिवार: इन दिनों में यह विमान सेवा भोपाल-रीवा-कोलकाता और वापसी में कोलकाता-रीवा-भोपाल रूट पर संचालित की जाएगी।

    naidunia_image