• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal: चाचा ने 6 साल के भतीजे को तालाब में फेंका, खुद भी कूदा, दोनों की मौत

नगर निगम फायर ब्रिगेड के गोताखोरों ने शव को को पानी से बाहर निकाला। चाचा को मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 19 Oct 2023 05:11:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Oct 2023 10:40:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Bhopal: चाचा ने 6 साल के भतीजे को तालाब में फेंका, खुद भी कूदा, दोनों की मौत
चाचा को मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है।

HighLights

  1. तीन माह पहले पिता से हुआ था विवाद
  2. बंटवारे के विवाद के बाद स्वजनों ने कर दिया था अलग
  3. पत्नी मायके भी रहने चली गई थी

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि। जहांगीराबाद के खटलापुर तालाब में गुरुवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब जहांगीराबाद के चिकलौद रोड निवासी 24 वर्षीय चाचा कैसर ताज ने अपने 7 साल के भतीजे अहमद ताज को तालाब में डूबाकर मार डाला।बाद में जब लोगों ने उसे बच्चे को तालाब में फेंकते देखा, तो पकड़े जाने के डर से उसने खुद भी तालाब में कूदकर जान दे दी।

जहांगीराबाद पुलिस ने दोनों के शव गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिए हैं।पुलिस की शुरुआती जांच में चाचा के भतीजे को फेंकने का कारण बच्चे के पिता और चाचा में संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद पुलिस बता रही है,फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


जहांगीराबाद थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि कैंसर ताज (24) निवासी ताज किराना स्टोर वाला मकान, चिकलोद रोड पर स्वजनों के साथ रहता था। गुरुवार दोपहर वह अपने भाई फैसल ताज के सात वर्षीय बेटे अहमद ताज को लेने के लिए उसके स्कूल पहुंचा और वहां से बच्चे को स्कूल यूनिफार्म में लेकर वह पुलिस मुख्यालय के पीछे खटलापुरा तालाब पर लेकर पहुंचा।

जहां उसने मासूम को पानी में फेंककर पानी में डूबा दिया। उसकी इस हरकत को रायसेन के रहने वाले एक युवक ने देख लिया और उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपित कैसर ताज ने डर के मारे तालाब में छलांग लगा दी।बाद में लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया गया।

संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद है भाइयों में :-

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह ने बताया कि कैंसर ताज और उसके भाई फैसल ताज के पिता ने कुछ माह पहले दोनों भाइयों में संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। दोनों भाईयों में इसी को लेकर अनबन चल रही थी। दोनों पहले पिता के साथ किराने की दुकान पर बैठा करते थे।

कैंसर शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। उसकी पत्नी ऐशबाग में अपने मायके में अपने बच्चे के साथ ही रह रही है। उसके पति ने तीन माह पहले अपने पिता के साथ भी विवाद किया था। उसके बाद से उसके घर से अलग कर दिया था, वह अपनी ससुराल और घर आता जाता रहता था।

पहले पूरा परिवार संयुक्त रूप से रहते थे। इस विवाद के बाद से कैसर का मानसिक तनाव में रहने लगा था। आशंका है कि इस तनाव को लेकर उसने अपने भतीजे की तालाब में फेंक कर जान ले ली।

चार भाई बहनों में सबसे छोटा था कैंसर:-

कैंसर और उसके भाई फैसल के अलावा उसकी दो बहनें हैं, कैंसर का भी छह साल का बेटा है। वह भतीजे के साथ ही स्कूल में पढ़ा करता था।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।