• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhopal Weather News: हवाओं का रुख बदलने से शुष्क होने लगा मौसम, तीन हफ्ते बाद पारा फिर 40 के पार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज भोपाल में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्‍सियस से ऊपर पहुंच सकता है।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 10 May 2023 08:47:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 10 May 2023 12:59:17 PM (IST)
Bhopal Weather News: हवाओं का रुख बदलने से शुष्क होने लगा मौसम, तीन हफ्ते बाद पारा फिर 40 के पार

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। हवाओं का रुख बदलने के साथ मई के दूसरे हफ्ते में मौसम एक बार फिर शुष्क होने लगा है। इस वजह से शहर के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 20 दिन पहले 18 अप्रैल को शहर का अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

गौरतलब है कि शहर में पिछले कुछ दिनों से सुबह से तीखी धूप तो निकलती थी, लेकिन दोपहर के बाद आंशिक बादल छाने के कारण तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हो रही थी। मंगलवार को वातावरण में नमी की मात्रा कम होने से बादल नहीं छाए, जिसके चलते अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सामान्य रहा, लेकिन सोमवार के अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।


मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वातावरण में नमी कम होने लगी है। हवा का रुख भी वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी है। इस वजह से तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। फिलहाल अगले तीन-चार दिन तक मौसम के मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।