• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रेलवे के 2 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 1 मई से रेलवे अस्पताल होंगे पूरी तरह डिजिटल, UMID कार्ड से होगा इलाज का रजिस्ट्रेशन

पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे अस्पतालों में 1 मई से इलाज की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत अब मरीजों को कागज...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 07:53:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 07:53:13 PM (IST)
रेलवे के 2 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 1 मई से रेलवे अस्पताल होंगे पूरी तरह डिजिटल, UMID कार्ड से होगा इलाज का रजिस्ट्रेशन
मोबाइल पर ही मिलेगी इलाज की मंजूरी। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर
  2. मोबाइल पर ही मिलेगी इलाज की मंजूरी
  3. अब UMID कार्ड से होगा सीधा रजिस्ट्रेशन

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे अस्पतालों में 1 मई से इलाज की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत अब मरीजों को कागजी रेफरल की जरूरत नहीं होगी। मरीजों का रजिस्ट्रेशन यूएमआइडी कार्ड नंबर के माध्यम से किया जाएगा और मोबाइल पर ओटीपी के जरिए सत्यापन होगा। इस पहल से भोपाल रेल मंडल सहित तीनों मंडलों के करीब दो लाख रेल कर्मचारी और उनके परिजनों को सीधा लाभ मिलेगा।

इमरजेंसी और रेफरल सेवाओं के लिए ऑनलाइन पोर्टल

नई प्रणाली में इमरजेंसी सेवाएं भी डिजिटल रहेंगी। यदि किसी मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती किया जाता है, तो उसकी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, जिस पर रेलवे अस्पताल 24 घंटे के भीतर मंजूरी या अस्वीकृति देगा। इलाज पूरा होने के बाद डिस्चार्ज प्रक्रिया भी पोर्टल के माध्यम से ही पूरी की जाएगी। अधिकारियों ने कर्मचारियों को यूएमआइडी कार्ड अपडेट रखने और सही मोबाइल नंबर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।


यह भी पढ़ें- एसपी के बंगले पर धोने पड़ते हैं झूठे बर्तन, झाड़ू-पोछा भी करवाते हैं... इलाज के लिए छुट्टी तक नहीं देते, मुरैना में आरक्षक का दर्द छलका

डिजिटल व्यवस्था से होने वाले लाभ

ये होंगे फायदे इस डिजिटल व्यवस्था से अस्पतालों में पारदर्शिता बढ़ेगी और इलाज की प्रक्रिया तेज होगी। कागजी कार्यवाही खत्म होने से समय की बचत होगी और मरीजों को बिना परेशानी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही, रिकार्ड ऑनलाइन होने से निगरानी आसान होगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम हो जाएगी।