• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के यात्रियों को बड़ी राहत: चार ट्रेनें हुईं रेगुलर, अब नहीं देना होगा स्पेशल किराया

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से स्पेशल किराये पर चल रही चार प्रमुख ट्रेनों को रेलवे ने अब रेगुलर श्रेणी में शामिल कर दिया है। इससे य...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 11:40:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 11:41:47 PM (IST)
भोपाल के यात्रियों को बड़ी राहत: चार ट्रेनें हुईं रेगुलर, अब नहीं देना होगा स्पेशल किराया
भोपाल के यात्रियों को बड़ी राहत

HighLights

  1. 30% तक किराये में बचत के साथ आसान सफर
  2. रेगुलर हुईं ट्रेनें, कनेक्टिविटी और सुविधा दोनों बढ़ीं
  3. इन ट्रेनों को पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत चलाया गया था

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से स्पेशल किराये पर चल रही चार प्रमुख ट्रेनों को रेलवे ने अब रेगुलर श्रेणी में शामिल कर दिया है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क से राहत मिलेगी। इन ट्रेनों के भोपाल से होकर नियमित संचालन से शहर की देश के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, वहीं तय समय-सारणी और आसान टिकट बुकिंग से अब यात्री सुविधाजनक और भरोसेमंद यात्रा कर सकेंगे।

ये रहीं ट्रेन

17363 -एसएसएस हुबली - योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस

14723 -कालिंदी एक्सप्रेस

11043 -मुंबई एलटीटी - मदुरै साप्ताहिक एक्सप्रेस

11047 -मिरज - हुबली एक्सप्रेस डेली ट्रेन

30 फीसदी किराये की बचत

स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर किए जाने से यात्रियों को सबसे बड़ा फायदा अतिरिक्त किराए से राहत के रूप में मिलेगा। अब इन ट्रेनों में स्पेशल शुल्क नहीं लिया जाएगा, जिससे करीब 30 प्रतिशत तक किराए में बचत होगी। इससे आम यात्रियों के लिए यात्रा पहले से अधिक किफायती हो जाएगी और लंबी दूरी का सफर भी आसान व सुलभ बन सकेगा।


ऑक्युपेंसी बनी वजह

इन ट्रेनों को पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्पेशल रूप में चलाया गया था। संचालन के दौरान इनमें यात्रियों की अच्छी डिमांड और उच्च आक्युपेंसी देखने को मिली। लगातार बढ़ती भीड़ और सकारात्मक प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन्हें रेगुलर करने का फैसला लिया, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को स्थायी और बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें- Indian Railway: ग्वालियर से रुठियाई के बीच चलेगी मेमू ट्रेन, शिवपुरी-गुना और बरौनी रूट पर स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत

नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा फायदा

इन ट्रेनों के रेगुलर होने से सबसे ज्यादा फायदा नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को होगा। डेली या वीकली ट्रैवल करने वाले कर्मचारियों को तय समय-सारणी से सुविधा मिलेगी। वहीं छात्र परीक्षा और कॉलेज के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगे। व्यापारियों को भी नियमित और किफायती सफर से अपने कामकाज की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी।

इन ट्रेनों के भोपाल से गुजरने के कारण यहां के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेगुलर संचालन से भोपाल से देश के विभिन्न शहरों के लिए कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। यात्रियों को समय पर ट्रेनें मिलेंगी, किराया किफायती रहेगा और यात्रा की योजना बनाना आसान होगा, जिससे क्षेत्रीय आवागमन और भी सुगम हो जाएगा। नवल अग्रवाल, पीआरओ, भोपाल।