
डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल मंडल से नियमित यात्रा करने वाले हजारों रेल यात्रियों के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने एक बड़ा तोहफा दिया है। भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, बीना और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 14 स्पेशल ट्रेनों को अब नियमित गाड़ियों में तब्दील किया जा रहा है। जून महीने तक ऐसी ट्रेनों की संख्या 10 थी, जो अक्टूबर तक बढ़कर 14 हो जाएगी।
ट्रेनों के नियमित होने से इन पर लगने वाला अतिरिक्त 'स्पेशल शुल्क' पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके सीधे परिणाम स्वरूप आरक्षित (रिजर्व्ड) श्रेणियों के टिकट किराए में लगभग 30 प्रतिशत तक की कमी देखने को मिलेगी।
रेलवे के इस कदम से दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के यात्रा बजट पर अनुकूल असर पड़ेगा। अब इटारसी, बीना और भोपाल से लंबी दूरी का सफर काफी किफायती हो जाएगा।
अब तक स्पेशल नंबरों के साथ चल रही रीवा-सीएसएमटी, जबलपुर-बांद्रा, हैदराबाद-जयपुर और हुबली-ऋषिकेश जैसी मुख्य रूटों की ट्रेनें अब स्थायी नंबरों और रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी।
यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी... रेलवे चलाएगा 262 गणपति स्पेशल ट्रेनें, प्राइवेट बसों के महंगे किराए से मिलेगी मुक्ति
ट्रेन का नाम नया परमानेंट नंबर
सीएसएमटी - रीवा - सीएसएमटी एक्सप्रेस20153 / 20154
बांद्रा टर्मिनस - जबलपुर - बांद्रा टर्मिनस20163 / 20164
हुबली - योग नगरी ऋषिकेश - हुबली17363 / 17364
हैदराबाद - जयपुर - हैदराबाद17079 / 17080
काचीगुड़ा - श्रीगंगानगर - काचीगुड़ा17601 / 17602
आरकेएमपी - अगरतला - आरकेएमपी11665 / 11666
चरापल्ली - गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस22075 / 22076