• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के रेल यात्रियों को बड़ी राहत... अब ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाना हुआ आसान, IRCTC से घर बैठे करें ऑनलाइन लगेज बुकिंग

ट्रेन में तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क और जुर्माने का नियम पहले से लागू है। ऐसे में अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी पहल...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 09:28:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 09:28:02 PM (IST)
एमपी के रेल यात्रियों को बड़ी राहत... अब ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाना हुआ आसान, IRCTC से घर बैठे करें ऑनलाइन लगेज बुकिंग
ट्रेन में ज्यादा सामान ले जाना अब आसान। (AI Generated)

HighLights

  1. भोपाल-इटारसी रूट के रेल यात्रियों को राहत
  2. ऑनलाइन लगेज बुकिंग और ट्रैकिंग सुविधा शुरू
  3. ऑनलाइन जमा करें अतिरिक्त सामान का शुल्क

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ट्रेन में तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क और जुर्माने का नियम पहले से लागू है। ऐसे में अब रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी पहल की है। 31 जुलाई 2026 से कन्फर्म टिकट वाले यात्री अतिरिक्त निजी सामान (एक्स्ट्रा लगेज) की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।

इससे भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, बीना और आसपास के स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को पार्सल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे यात्रा से पहले ही घर बैठे अतिरिक्त सामान बुक कर सकेंगे।

केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेलवे बोर्ड ने 20 जुलाई को सभी जोनल रेलवे को इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे। यह सुविधा सिर्फ कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों के लिए होगी। यात्री आरक्षित कोच में अपने साथ ले जाने वाले निर्धारित सीमा तक के अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग के समय वजन सीमा, प्रतिबंधित वस्तुओं और लगने वाले शुल्क की पूरी जानकारी भी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।


कितना सामान मुफ्त ले जा सकेंगे

रेलवे ने अलग-अलग श्रेणियों के लिए मुफ्त सामान की सीमा तय की है। फर्स्ट एसी में 70 किलोग्राम, फर्स्ट क्लास और सेकंड एसी में 50 किलोग्राम, थर्ड एसी, एसी चेयर कार और स्लीपर क्लास में 40 किलोग्राम तथा सेकंड क्लास में 35 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जाया जा सकेगा। यदि यात्री तय सीमा से अधिक लेकिन अधिकतम अनुमत वजन तक सामान ले जाना चाहते हैं तो उन्हें निर्धारित लगेज दर का 1.5 गुना शुल्क देना होगा।

इन नियमों का रखना होगा ध्यान

रेलवे के अनुसार 3एसी, 3ई और एसी चेयर कार में मुफ्त सामान की सीमा और अधिकतम अनुमत सीमा समान है। इसलिए इन श्रेणियों में अतिरिक्त लगेज की अलग से बुकिंग का प्रावधान नहीं होगा। यात्री अधिकतम 100×60×25 सेंटीमीटर आकार का ट्रंक, सूटकेस या बॉक्स अपने साथ कोच में ले जा सकते हैं। इससे बड़ा सामान ब्रेक वैन में बुक कराना होगा। व्यावसायिक (मर्चेंडाइज) सामान को निजी लगेज के रूप में आरक्षित डिब्बों में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर के लाल मेजर हमजा आरिफ का निधन, जैसलमेर में सड़क हादसे का हुए थे शिकार, शादी के एक महीने बाद ही उजड़ी खुशियां

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

यात्री अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉगिन कर कन्फर्म टिकट (पीएनआर) चुनेंगे। इसके बाद 'बुक लगेज' या 'एक्सेस लगेज बुकिंग' विकल्प पर जाकर सामान का वजन, संख्या और आकार दर्ज करेंगे। सिस्टम स्वतः शुल्क बताएगा। ऑनलाइन भुगतान के बाद ई-रसीद और लगेज बुकिंग नंबर जारी होगा। इसी नंबर से सामान की ऑनलाइन ट्रैकिंग भी की जा सकेगी।

रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और तकनीक आधारित सेवाएं उपलब्ध कराना है। ऑनलाइन लगेज बुकिंग से यात्रियों को अपने सामान की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी और उनका यात्रा अनुभव पहले से अधिक सहज और आरामदायक होगा। ए.के. सिंह, पीआरओ, आईआरसीटीसी, मुंबई