• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

आम लोगों के लिए बड़ी राहत, 3 दिन की बैंक हड़ताल हुई स्थगित, IBA और UFBU की बैठक में बनी सहमति

Bank Strike Postponed: इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई मैराथन बैठक के बाद बैंकों की प्र...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 11:56:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 12:01:56 AM (IST)
आम लोगों के लिए बड़ी राहत, 3 दिन की बैंक हड़ताल हुई स्थगित, IBA और UFBU की बैठक में बनी सहमति
टली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल। (AI Generated Image)

HighLights

  1. टली तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल
  2. IBA और UFBU की बैठक में बनी सहमति
  3. बैठक के बाद हड़ताल का फैसला वापस

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैंक उपभोक्ताओं और आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई मैराथन बैठक के बाद बैंकों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को टालने का निर्णय लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच बैंक सुधारों, 5-डे बैंकिंग और अधिकारियों के इंसेंटिव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है।

Bank strike deferred after the meeting between the Indian Banks' Association (IBA) and the United Forum of Bank Unions (UFBU) tonight. pic.twitter.com/SPJUwp63p2

— ANI (@ANI) September 27, 2026

5-डे बैंकिंग और शनिवार की छुट्टी पर बनेगी हाई लेवल कमेटी

रविवार रात करीब 9:30 बजे शुरू हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में बैंक यूनियनों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। शनिवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित करने (5-डे बैंकिंग) के मुद्दे पर IBA और UFBU मिलकर एक हाई लेवल कमेटी का गठन करेंगे।


naidunia_image

यह समिति सभी व्यावहारिक विकल्पों और संभावनाओं का अध्ययन करेगी तथा विभिन्न हितधारकों से चर्चा कर ऐसा समाधान निकालेगी, जिससे बैंक कर्मचारियों की मांग भी पूरी हो सके और ग्राहकों को भी किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

बैठक में स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू 'परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव' (PLI) स्कीम को लेकर यूनियनों की आपत्तियों पर भी बात हुई। IBA और यूनियनों के सुझावों के आधार पर PLI स्कीम में आवश्यक बदलाव का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने पर सहमति बनी है।

यह भी पढ़ें- एमपी में 7 महीने से अटके आयुष्मान भुगतान जारी करने की मांग, डॉक्टरों-कर्मचारियों के वेतन और दवाओं के अटके हैं पैसे

इसके साथ ही 8 मार्च 2024 की पिछली बैठक के मिनट्स में दर्ज शेष लंबित मुद्दों के समाधान के लिए भी द्विपक्षीय बातचीत जारी रखने का फैसला लिया गया है। सकारात्मक रुख और समझौतों को देखते हुए UFBU ने अपने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के फैसले को वापस ले लिया है।