भोपाल (राज्य ब्यूरो)। राज्यसभा सदस्य के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा. एल. मुरुगन आज भोपाल पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और बीजेपी विधायक मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रस्तावक बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मुरुगनजी बहुत ही समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। बचपन से ही उन्होंने बीजेपी विचारधारा से जुड़कर काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष के नाते भी उन्होंने काम किया है। मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि मुरूगन जी के रूप में एक और केंद्रीय मंत्री मध्यप्रदेश को मिला है। यहां की जनता के कल्याण में वह अहम भूमिका का निर्वाह करेंगे। मैं मध्यप्रदेश में उनका स्वागत करता हूं।
एक केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश को मा.श्री @LMuruganBJP जी के रूप में मिले हैं। भाजपा के बहुत कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता और प्रशासनिक के साथ-साथ संगठनात्मक क्षमता के धनी हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर हम सब इनका हृदय से स्वागत करते हैं। pic.twitter.com/dAidiTTC04
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 21, 2021
निश्चित तौर पर मध्यप्रदेश के विकास में और यहां की जनता के कल्याण में श्री @LMuruganBJP जी बहुत अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे। मैं मध्यप्रदेश में उनका स्वागत करता हूं और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। pic.twitter.com/81xhJPVBkx
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 21, 2021