• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP Candidate List: मप्र की शहडोल सीट पर भाजपा ने हिमाद्री सिंह पर लगातार दूसरी बार जताया भरोसा

भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाद्री सिंह 2019 का चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 03 Mar 2024 02:23:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 Mar 2024 02:23:07 PM (IST)
BJP Candidate List: मप्र की शहडोल सीट पर भाजपा ने हिमाद्री सिंह पर लगातार दूसरी बार जताया भरोसा
हिमाद्री सिंह

HighLights

  1. हिमाद्री सिंह कांग्रेस नेता एवं केंद्र में मंत्री रहे स्व. दलबीर सिंह और पूर्व सांसद स्व.राजेश नंदिनी की पुत्री हैं।
  2. भाजपा ने कांग्रेस के कद्दावर नेता दलबीर सिंह की बेटी हिमाद्री सिंह को कांग्रेस से लाकर भाजपा से टिकट देकर मैदान में उतारा था
  3. सबसे ज्यादा पांच बार स्व. दलपत सिंह परस्ते अलग-अलग दलों से लोकसभा पहुंचे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार की देर शाम लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है,जिसमें शहडोल संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद हिमाद्री सिंह को लगातार दूसरी बार टिकट दिया है।

हिमाद्री सिंह कांग्रेस नेता एवं केंद्र में मंत्री रहे स्व. दलबीर सिंह और पूर्व सांसद स्व.राजेश नंदिनी की पुत्री हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के कद्दावर नेता दलबीर सिंह की बेटी हिमाद्री सिंह को कांग्रेस से लाकर भाजपा से टिकट देकर मैदान में उतारा और हिमाद्री सिंह ने शानदार जीत दर्ज की थी।

वर्ष 1977 के बाद शहडोल की राजनीति में दो परिवार ही छाए रहे।अब तक लोकसभा के जितने चुनाव हुए उनमें सबसे ज्यादा पांच बार स्व. दलपत सिंह परस्ते अलग-अलग दलों से लोकसभा पहुंचे।

इसके कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दलबीर सिंह तीन बार सांसद बने, जबकि उनकी पत्नी राजेश नंदिनी सिंह ने एक बार कांग्रेस के टिकट से लोकसभा का चुनाव जीता।

अब भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाद्री सिंह 2019 का चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची और 2024 के चुनाव में उन्‍हें मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने बीच में कई प्रयोग भी किए, लेकिन हर बार शहडोल के मतदाताओं ने नकार दिया।