• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP Election Manifesto: भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति में मोहन यादव और शिवराज, राजनाथ सिंह होंगे अध्यक्ष

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। भाजपा के घोषणा प...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 08:38:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Mar 2024 08:40:24 PM (IST)
BJP Election Manifesto: भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति में मोहन यादव और शिवराज, राजनाथ सिंह होंगे अध्यक्ष
भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति में मोहन यादव और शिवराज

HighLights

  1. भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति में मोहन यादव और शिवराज
  2. राजनाथ सिंह भाजपा की चुनाव घोषणा अध्यक्ष
  3. संयोजक निर्मला सीतारमन और सह संयोजक पीयूष गोयल

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। 27 सदस्यीय समिति में मध्य प्रदेश से दो नाम शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा पत्र समिति में रखा गया है। समिति का अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बनाया गया है। वहीं संयोजक निर्मला सीतारमन और सह संयोजक पीयूष गोयल बनाए गए हैं।

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश से मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। भाजपा के घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का भी नाम दिया गया है। संकल्प पत्र के लिए मध्य प्रदेश में सुझाव पेटिकाओं और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जनता से सुझाव लिए जा रहे हैं। प्रदेश में ब्लाक से लेकर जिला मुख्यालयों पर कई स्थानों पर सुझाव पेटी लगाई गई हैं।


विजन 2047

ईमेल, वाट्सएप, एसएमएस और इंटरनेट मीडिया के अन्य माध्यमों से भी विभिन्न वर्गों के जागरूक जनों से सुझाव लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने भाषण में वर्ष 2047 के विजन की बात कहते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के संकल्प पत्र में 2047 के विजन भी देखने को मिलेगा। सुझाव मांगने के लिए पार्टी ने प्रत्येक बूथ के और ग्राम स्तर पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।