भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने उठाई एमपी में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग
सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग उठाई है।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 13 Jul 2021 11:56:49 AM (IST)
Updated Date: Tue, 13 Jul 2021 12:13:00 PM (IST)
भोपाल। भोपाल के हुजूर क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग उठाई है। विधायक शर्मा ने पत्र में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के देश की आवश्यकता है। मध्य प्रदेश की सुरक्षा के लिए यहां भी आवश्यक है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जाए। बच्चे पैदा कर सड़क पर छोड़ने के लिए नहीं है। पांच बीवी 25 बच्चे पैदा करों और छोड़ दो, उनकी व्यवस्था कौन करेगा। मजहब का चश्मा नीचे उतार कर सोचना चाहिए, बच्चे आपने पैदा किए है, आपका नाम रोशन करें, उनको बताने में फक्र हो कि हम फला बाप के बेटे हैं। विधायक का कहना है कि आजादी के बाद किस किसकी कितनी है अबादी बढ़ी, सबको पता है। इस पर कांग्रेस को भी विचार करना चाहिए नहीं तो पूछो कांग्रेस के बड़े नेताओं के कितने बच्चे हैं। News Updating...
![naidunia_image]()