किसानों को 'नशेड़ी' कहने पर घिरे भाजपा सांसद! कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मांगा इस्तीफा
रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों को 'नशेड़ी' कहने पर कांग्रेस आक्रामक है। किसान कांग्रेस ने एफआईआर और इस्तीफे की मांग करते हुए सीएम हाउस घेरने की चेतावनी दी है।
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 08:09:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 08:09:44 PM (IST)
किसानों को 'नशेड़ी' कहने पर घिरे भाजपा सांसद! (फाइल फोटो)HighLights
- सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों को नशेड़ी बताया।
- किसान कांग्रेस ने सांसद के खिलाफ एफआईआर की मांग की।
- सांसद के इस्तीफे और भाजपा से निष्कासन की मांग।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस ने रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सांसद के खिलाफ एफआइआर दर्ज हो, उनसे इस्तीफा लिया जाए और भाजपा से निष्कासित किया जाए।
किसानों को नशेड़ी बताना अन्नदाताओं का अपमान
चौहान ने कहा कि किसानों को नशेड़ी बताना देश के करोड़ों अन्नदाताओं का अपमान है। किसान कांग्रेस प्रदेशभर में सांसद के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, तहसील स्तर पर पुतला दहन किया जा रहा है। चौहान ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर किसान कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।