• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Datia by-election में भितरघात पर भाजपा की कार्रवाई, दतिया जिला सहित मंडल से बूथ तक की कार्यकारिणी भंग

दतिया उपचुनाव में भितरघात के बाद भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। इसके चलते जिले से बूथ तक कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। भारतीय जनता पार्टी ने जिला दतिया ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 09:08:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 10:01:12 PM (IST)
Datia by-election में भितरघात पर भाजपा की कार्रवाई, दतिया जिला सहित मंडल से बूथ तक की कार्यकारिणी भंग
दतिया में जिले से बूथ तक कार्यकारिणी भंग। एआई फोटो।

HighLights

  1. चुनाव परिणाम की समीक्षा की समिति की अनुशंसा पर की कार्रवाई।
  2. इसमें टिकट न मिलने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने किया था प्रदर्शन।
  3. जिलाध्यक्ष सहित बूथ स्तर तक पार्टी पदाधिकारियों ने दिया था त्यागपत्र।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उप चुनाव में मिली हार के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने दतिया जिला की वर्तमान संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

मंगलवार सुबह सीएम हाउस में मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद दतिया उप चुनाव के परिणाम की समीक्षा के लिए गठित की गई दो सदस्यीय समिति की अनुशंसा के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।


समिति गठन के छह घंटे बाद ही भाजपा संगठन ने दतिया जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित जिला पदाधिकारियों, जिला कार्य समिति, मंडल मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभागों की समस्त वर्तमान संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभार से पदमुक्त कर दीं।

समिति की जांच रिपोर्ट से पार्टी संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया और इसके बाद मंगलवार देर रात कार्रवाई की गई। दतिया उप चुनाव में प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर उनके समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।

समर्थक विरोध में सड़कों पर उतर आए थे और पार्टी विरोधी बातें भी की गईं। यहां तक की जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह सहित बूथ स्तर तक पार्टी पदाधिकारियों ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसे उस समय पार्टी संगठन ने अस्वीकार कर दिया था, लेकिन अब चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा संगठन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने बैठक में दिए भितरघात के प्रमाण

  • मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर हार के कारणों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, उपचुनाव प्रभारी और सांसद भारत सिंह कुशवाह, कई मंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी शिकायतों की आडियो रिकार्डिंग लेकर पहुंचे थे।
  • उन्होंने भावुक होते हुए अपनी बात रखी और चुनाव के दौरान भितरघात संबंधी वाट्सएप चैट के स्क्रीनशाट भी दिखाए। बैठक में हार के कारणों, संगठन की भूमिका, भितरघात की शिकायतों पर चर्चा के बाद परिणाम की समीक्षा करने के लिए दो सदस्यीय समिति बनाने का निर्णय लिया गया था।
  • इसमें प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे एवं वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को सदस्य बनाया गया।
  • समिति ने चुनाव से जुड़े जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर चुनाव परिणाम के कारणों का विश्लेषण किया और अपना निष्कर्ष कर रिपोर्ट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल को सौंपा था।
  • समिति ने चुनाव के दौरान बहुप्रसारित हुए कथित भ्रामक पोस्ट और फर्जी पत्रों की भी समीक्षा की।

naidunia_image