Bhopal में खुलेगा पशुओं के लिए ब्लड बैंक, सितंबर से शुरू करने की तैयारी
Animal Blood Bank: भोपाल के राज्य पशु चिकित्सालय में पशुओं के लिए ब्लड बैंक बनाया जाएगा। सरकारी क्षेत्र का यह देश का दूसरा ब्लड बैंक होगा। इसके पहले चेन्नई में ब्लड बैंक स्थापित किया गया था। अभी यहां पर छोटे पशुओं जैसे कुत्ते, बिल्ली, बकरी आदि के लिए ब्लड उपलब्ध रहेगा।
Publish Date: Wed, 30 Jul 2025 09:26:14 PM (IST)
Updated Date: Wed, 30 Jul 2025 09:26:14 PM (IST)
Bhopal में खुलेगा पशुओं के लिए ब्लड बैंकराज्य ब्यूरो, नईदुनिया भोपाल। भोपाल के राज्य पशु चिकित्सालय में पशुओं के लिए ब्लड बैंक बनाया जाएगा। सरकारी क्षेत्र का यह देश का दूसरा ब्लड बैंक होगा। इसके पहले चेन्नई में ब्लड बैंक स्थापित किया गया था। अभी यहां पर छोटे पशुओं जैसे कुत्ते, बिल्ली, बकरी आदि के लिए ब्लड उपलब्ध रहेगा। केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय के प्रयास से ब्लड बैंक शुरू किया जा रहा है।
इसके लिए निविदा की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अभी स्थिति यह है कि रक्त के अभाव मे पशु दम तोड़ देते हैं। रक्त चढ़ाने की सभी सुविधाएं अस्पताल में हैं, लेकिन बैंक नहीं होने रक्त नहीं मिल पा रहा था। पशु चिकित्सा संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि ब्लड बैंक बनने के बाद पालकों को स्वैच्छिक तौर पर अपने पशु के रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल
ऐसे में धीरे-धीरे अलग-अलग ग्रुप का रक्त एकत्र हो जाएगा, जो इमरजेंसी में काम आएगा। दरअसल, यह प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है। हर दिन 200 से 400 के बीच ओपीडी रहती है। सर्जरी और प्रसव की सुविधा भी है। इसमें भी कई बार ब्लड की आवश्यकता पड़ती है। अधिकारियों ने बताया के छोटे पशुओं के लिए ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध होने के बाद बड़े पशुओं के लिए व्यवस्था की जाएगी।
पूरी तैयारी है। रूपरेखा बनाई जा रही है कि पहले किन पशुओं के लिए ब्लड की व्यवस्था की जाएगी। -डा. पीएस पटेलसंचालक, पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन विभाग।