भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही तंबाकू-गुटखा के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। राज्य के गृहमंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त है। प्रदेश में सभी हुक्का लाउंज बंद कर दिए गए हैं।
प्रदेश सरकार नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त है। प्रदेश में सभी हुक्का लाउंज बंद कर दिए गए हैं।
प्रदेश में जल्द ही तंबाकू-गुटखा के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। pic.twitter.com/KZraxqFgCc
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 12, 2022
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में जल्द ही तंबाकू-गुटखा के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की चेतावनी के बाद मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया है।
नशामुक्ति अभियान में अब तक 42660 लीटर अवैध शराब जब्त
पूरे प्रदेश में चल रहे नशामुक्ति अभियान में पिछले तीन दिन में 42660 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इसी दौरान नारकोटिक्स (एनडीपीएस) एक्ट में 360 प्रकरण कायम करते हुए 382 लोगों को आरोपित बनाया गया है।
प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं। आठ अक्टूबर से अब तक अवैध शराब के 5764 प्रकरण कायम कर 5790 व्यक्तियों को आरोपित बनाया गया है।
सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले 1178 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इसी अवधि में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 606 लोगों के खिलाफ प्रकरण कायम किया गया है। रीवा पुलिस ने अवैध नशा कारोबारियों से 25 क्विंटल महुआ लाहन जब्त किया है। यहां पुलिस ने कफ सीरप की सात हजार शीशियां भी पकड़ी हैं।
डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का परिणाम पूरे देश को पता है फिर 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी को क्यों परेशान किया जा रहा है, यह समझ से परे है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और धर्म को वैश्विक पटल पर पुनः महिमामंडित करने वाले दिव्य #श्री_महाकाल_लोक का लोकार्पण करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।