• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP बिजली विभाग की बड़ी पहल: अब घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे ट्रांसफर के लिए आवेदन

यह सुविधा कंपनी के पोर्टल पर 'एम्प्लाई ट्रांसफर माड्यूल' के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है, जिससे कर्मचारियों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी...और पढ़ें

By naman MishraEdited By: naman Mishra
Publish Date: Wed, 06 May 2026 02:14:50 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 02:23:11 PM (IST)
MP बिजली विभाग की बड़ी पहल: अब घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे ट्रांसफर के लिए आवेदन

HighLights

  1. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कर्मचारियों को दी डिजिटल सुविधा
  2. कर्मचारी स्वयं के व्यय पर स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
  3. पोर्टल पर 'एम्प्लाई ट्रांसफर माड्यूल' के माध्यम से 19 तक आवेदन का मौका

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बड़ी डिजिटल सौगात दी है। अब स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और पेपरलेस बनाते हुए कंपनी ने 'एम्प्लाई ट्रांसफर माड्यूल' लॉन्च किया है।

प्रमुख जानकारी:

अंतिम तिथि: आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मई निर्धारित की गई है।

पात्रता: ऐसे कर्मचारी जिनका वर्तमान पदस्थापना स्थान पर 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

आवेदन का आधार: व्यक्तिगत कारण, गंभीर बीमारी, पति-पत्नी का अन्य शासकीय सेवा में होना या आपसी स्थानांतरण (Mutual Transfer) के आधार पर आवेदन किए जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में चार से पांच प्रतिशत तक महंगी हो सकती है बिजली, एक अप्रैल से प्रभावी होंगी नई दरें

हालांकि, जिन कर्मचारियों की एक ही स्थान पर पदस्थापना अवधि एक वर्ष से कम है, उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन व प्रशासन) राकेश शर्मा ने बताया कि इस नई व्यवस्था से कर्मचारियों को सुविधा और पारदर्शिता दोनों मिलेगी। आनलाइन आवेदन में दिए गए विकल्पों के आधार पर कर्मचारी अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे।