
Chhath Puja 2023:भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के बाद रविवार को उगते हुए सूर्य को छठव्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ के लिए 36 घंटे के कठिन उपवास खोला। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह ठंड में छठव्रतधारियों का उत्साह देखते ही बना। व्रत रखने वालों ने अपने परिवार के साथ पवित्र जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
"कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय, मारवो रे सुगवा धनुष फेक, सुग्गवा गिरय मुरझाय, पहिले पहिले छठी मैया, वरत कैलू तोहार जैसे मधुरिम लोकगीत सुनाई दिए। सूर्य भगवान को बांस के बने सूप में ठेकुआ, गन्ना, संतरा, सेव, मह्तावी, केला, मुली, सुथनी, हल्दी, नारियल, पुआ, लडुआ जैसे प्रकृति प्रदत अनाजों को पूर्ण पवित्रता के साथ प्रसाद बांटने का सिलसिला शुरू होगा। भोजपुरी साहित्य व सांस्कृतिक संस्था द्वारा संत हिरदाराम नगर के सीहोर नाका विसर्जन घाट पर छठ पर्व मनाया। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। लोगों को ठेकुआ और फल प्रसाद के रूप में बांटे जाने लगे। इसी के साथ महापर्व का समापन भी हो गया। शहर के पांच नंबर स्टाप तालाब, शाहपुरा झील, खटलापुरा घाट, कालीघाट, प्रेमपुरा घाट, मां शीतला माता घाट फायर ब्रिगेड के पीछे, बेटागांव घाट संत हिरदाराम नगर, हथाईखेड़ा, पिपलानी सी सेक्टर, सरस्वती मंदिर भेल, विश्वकर्मा मंदिर बागसेवनिया, जाटखेड़ी, बागमुगलिया, काशी विश्वनाथ मंदिर न्यू जेल रोड आदि स्थानों पर सामूहिक पूजन का आयोजन हुए। शहर में मुख्य आयोजन शीतलदास की बगिया,भेल बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में सरस्वती देवी मंदिर प्रांगण में भक्तिमय एवं धार्मिकता के साथ छठ पूजा की गई। पूजा के बाद भोजपुरी समाज के लोगों ने तत्काल स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की।