
अशोकनगर। अशोकनगर जिले की चंदेरी तहसील पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में हो रहे है। वे हेलीपैड से उतरने के बाद सीधे पहुंचे बुनकर पार्क गए।
लूम पर बैठते ही आवाज आई खटाक, मुख्यमंत्री बोले यह आप 5000 बुनकरों की आवाज है जो कि विश्व पटल पर आज चंदेरी को पहचान दिलाई हुए हैं। इस दौरान उन्होंने वहां बुनकरो की समस्याओं को सुना और उनकी हर संभव मदद और सहायता करने के आश्वासन दिया। बुनकर पार्क में पहुंचकर उन्होंने साड़ी बनाने का तरीका देखा। मुख्यमंत्री बुनाई करते समय हंसते हुए नजर आए।
मुख्यमंत्री अशाोकनगर में प्राचीन लक्ष्मण मंदिर जाएंगे। आधा किलोमीटर रोड शो के वाद लक्ष्मन मन्दिर में कृष्ण भगवान की पूजा करेंगे। उसके वाद नई मंडी स्थित सभा स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद कृषि उपज मंडी कार्यक्रम में जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे।