MP AYUSH counselling: आज च्वाइस फिलिंग, स्ट्रे वैकेंसी राउंड का संशोधित कार्यक्रम जारी
25 नवंबर को जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 26 नवंबर को रात 11:59 बजे तक च्वाइस फिलिंग, लॉक और एडिट कर सकेंगे।
Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 12:08:01 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 12:08:01 PM (IST)
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटो।HighLights
- 26 नवंबर रात 11:59 बजे तक च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग
- 27 नवंबर को कॉलेजों में अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग
- 29 नवंबर को प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी, जियो टैग उपस्थिति अनिवार्य
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। संचालनालय आयुष मध्य प्रदेश ने स्नातक स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग का नया कार्यक्रम जारी किया है। यह काउंसलिंग बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस और बीएनवाईएस की स्टेट कोटा सीट के लिए होगी। पहले यह प्रक्रिया रोक दी गई थी।
अब 25 नवंबर को जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 26 नवंबर को रात 11:59 बजे तक च्वाइस फिलिंग, लॉक और एडिट कर सकेंगे।
जियो टैग एप से उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य
कॉलेजवार मेरिट सूची 26 नवंबर को रात 12 बजे जारी होगी। 27 नवंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक महाविद्यालय में रिपोर्टिंग देनी होगी। रिपोर्टेड अभ्यर्थियों की मेरिट सूची 28 नवंबर शाम पांच बजे तक आएगी। प्रवेश 29 नवंबर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा। इसके बाद रात 11:59 बजे तक रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। इसके लिए शाम पांच बजे तक जियो टैग एप से उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य है।
प्रवेश निरस्तीकरण की अंतिम तिथि 29 नवंबर रात 11:59 बजे है। समय पर उपस्थिति दर्ज न कराने पर प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा। पर्यवेक्षक की मौजूदगी में फिर मेरिट जारी कर आनलाइन प्रवेश दिया जाएगा।