• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिटी बुक चॉइस

-सक्सेस आधारित किताबें पढ़ना पसंद कर रहे युवा -नॉन-फिक्शन में अरुणेंद्र सोनी और भगवंत अनमोल की तुम्हें जीतना ही होगा...., टॉप पर, फिक्शन में डार्क नाइट...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Tue, 19 Dec 2017 04:06:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 19 Dec 2017 04:06:24 AM (IST)
सिटी बुक चॉइस

-सक्सेस आधारित किताबें पढ़ना पसंद कर रहे युवा

-नॉन-फिक्शन में अरुणेंद्र सोनी और भगवंत अनमोल की तुम्हें जीतना ही होगा...., टॉप पर, फिक्शन में डार्क नाइट

भोपाल। नवदुनिया रिपोर्टर

इस हफ्ते युवा सफलता पाने पर आधारित किताबों को पढ़ना पसंद कर रहे हैं। नॉन फिक्शन कैटेगरी में इस हफ्ते तुम्हें जीतना ही होगा..., किताब टॉप पोजिशन पर है। किताब को लेखक अरुणेंद्र सोनी और भगवंत अनमोल ने लिखा है। किताब में ऐसे कई अनुभव लेखकों ने साझा किए हैं,जिनके जरिए वे सफलता पा सकें। किताब उन युवाओं के लिए एक प्रभावी दस्तावेज है जो सफलता पाने के लिए उत्साहित रहते हों। किताब जीवन और करियर की कई दिशाओं का मार्गदर्शन करती है। किताब में ऐसे पक्षों को उजागर किया है जो युवा जानकर भी अंजान हैं। फिक्शन कैटेगरी में इस हफ्ते ऑर्थर संदीप नैयर की लिखी डार्क नाइट है। जो युवा मन के अंदर चल रहे भावों से रूबरू कराती है। किताब को लेखक ने रोचक ढंग से लिखा है जो युवाओं का ध्यान खींच रही है।

एयरपोर्ट की घटना से मिली प्रेरणाः

नॉन फिक्शन कैटेगरी में अरुणेंद्र सोनी और भगवंत अनमोल की किताब तुम्हें जीतना ही होगा..., बताती है कि सफलता पाने के लिए हमें एक प्रक्रिया का पालन तो करना ही होगा, बल्कि उससे कहीं ज्यादा खुद की पहचान भी करनी होगी। लेखक ने अनुभव में लिखा है कि किताब को लिखने की प्रेरणा उन्हें तब मिली जब वे रायपुर एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। घर जाने की जल्दी में समय नहीं कट रहा था। क्योंकि फ्लाइट लेट थी। लेखक एक मोटिवेशनल स्पीकर हैं, एयरपोर्ट की एक घटना ने उन्हें किताब लिखने की प्रेरणा दी। किताब को इंद्रा बुक पब्लिकेशन हाउस ने प्रकाशित किया है। दूसरे पायदान पर नीरज मुसाफिर की लिखी हमसफर एवरेस्ट यात्रा एक वृतांत है जो यात्रा के दौरान सामने आए संघर्षों की कहानी है। किशोर साहू की मेरी आत्मकथा तीसरे पायदान पर है। जिसमें उनके जीवन के संघर्ष का ब्यौरा शामिल है। रस्किन बॉण्ड की लिखी किताब माय बुक ऑफ ह्यूमर चौथे पायदान पर है। पांचवी पोजीशन पर किताब स्वस्थ दिल है जिसमें ऑर्थर डॉ. भरत रावत ने रोग की समस्या और उसके उपाय सुझाए हैं।


किशोर मन की कल्पनाएं :

ऑर्थर संदीप नैयर की लिखी डार्क नाइट एक रोचक दस्तावेज है। जो महानगरीय युवा मन की बात कहती है। कबीर का किशोर मन, प्रेम पर केंद्रित है। उसकी कल्पनाएं तेजी से उड़ान भर रही हैं। वह कई व्यक्तित्व के आकर्षण में तेजी से आ जाता है। उसके जीवन में कुछ ऐसी घटना होती है जो उसे डार्क नाइट के रहस्यों से रूबरू कराती है। किताब को रेडगर्ब बुक पब्लिकेशन ने प्रकाशित किया है। सुरभि सिंघल की फीवर 104 डिग्री फारेनहाइट दूसरे पायदान पर है। जो वर्तमान जीवन की परिस्थितियों से रूबरू कराती है। किताब में टीनएजर से जुड़ी भावनाएं, उनकी शैतानियां, दोस्ती और जिंदगी से जुड़ी चटपटी बातें शामिल हैं। ऑर्थर अमीश त्रिपाठी की किताब रावण इस हफ्ते तीसरी पोजीशन पर है। ऑर्थर मृदुला बेहरि की पद्मिनी इस बार चौथे पायदान पर आ गई है। जो महिलाओं के जीवन संघर्ष से रूबरू कराती है।

टॉप-5 फिक्शन

1. डार्क नाइटः संदीप नैयर

2. फीवर 104 डिग्री फारेनहाइटः सुरभि सिंघल

3. रावणः अमीश त्रिपाठी

4. पद्मिनीः मृदुला बेहरि

5. फॉर द सेक ऑफ लवः अनामिका मिश्रा

टॉप-5 नॉन फिक्शन

1. तुम्हें जीतना ही होगाः अरुणेंद्र सोनी और भगवंत अनमोल

2. हमसफर एवरेस्टः नीरज मुसाफिर

3. मेरी आत्मकथाः किशोर साहू

4. माय बुक ऑफ ह्यूमरः रस्किन बॉण्ड

5. स्वस्थ दिलः डॉ. भरत रावत