_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में किन्नर समुदाय के दो धड़ों के बीच विवाद चल रहा है। इसमें किन्नरों के मतांतरण के आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी बीच किन्नरों के एक धड़े ने महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की ‘घर वापसी’ कराए जाने का दावा किया है। यह कार्यक्रम रविवार को लालघाटी के वुड गार्डन में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।
नेतृत्व कर रहीं काजल ठाकुर
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं काजल ठाकुर ने कहा कि ये वे किन्नर हैं, जो पहले मुस्लिम धर्म अपना चुके थे और अब हिंदू धर्म में वापस लौटेंगे। उनके मुताबिक आयोजन में अलग-अलग राज्यों से किन्नर शामिल होंगे और बड़ी संख्या में संत-महात्मा, मठाधीश तथा भगवा दलों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
कौन होगा शामिल
काजल ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में हिमांगी सखी और प्रज्ञा गुरुजी भी शामिल होंगी। उन्होंने सुरैया नायक को भी खुले मंच से आमंत्रण देते हुए कहा कि वे भी चाहें तो ‘घर वापसी’ में आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, उज्जैन के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू; 22 फरवरी तक हर दिन मिलेंगी सेवाएं