• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल में छह कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट में चल रही थीं कक्षाएं, जिला प्रशासन ने किए सील

एसडीएम की अगुआई में दल ने एमपी नगर में स्थित नौ कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया, जिनमें से 06 संस्थानों के बेसमेंट में शैक्षणिक गतिविधियों का होना प...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 31 Jul 2024 10:09:42 AM (IST)Updated Date: Wed, 31 Jul 2024 10:09:42 AM (IST)
भोपाल में छह कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट में चल रही थीं कक्षाएं, जिला प्रशासन ने किए सील
अनअकादमी कोचिंग का निरीक्षण करता दल। -नवदुनिया

HighLights

  1. सीएम के संज्ञान लेने के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई को दिया अंजाम।
  2. बेसमेंट में चल रही थीं पार्किंग से इतर अन्य व्यावसायिक गतिविधियां।
  3. कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के बाद राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बेसमेंट में चलने वाली शैक्षणिक गतिविधियों के चलते छह कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट सील कर दिए है। मंगलवार को एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने एमपी नगर क्षेत्र में स्थित नौ कोचिंग संस्थानों की जांच की, जहां छह कोचिंग की क्लासेस बेसमेंट में लगाई जा रही थीं ।

टीम ने मौके पर सभी के बेसमेंट को सील कर दिया है। इन कोचिंग संस्थानों में अनएकेडमी, दुर्रानी क्लासेस, नीट मेंटर, स्टेपअप एकेडमी और कौटिल्य एकेडमी आदि शामिल हैं। ओरस कोचिंग सेंटर का बेसमेंट के साथ ही आफिस भी सील किया गया है।


naidunia_image

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में हुए हादसे के बाद मप्र में बाढ़ प्रबंधन के इंतजामों की समीक्षा करते हुए इस मुद्दे पर संज्ञान लेकर कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

दरअसल सोमवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र की कोचिंग संस्थानों की जांच करने और बेसमेंट में चल रही कोचिंग को बंद करने की हिदायत दी थी। जिसके बाद मंगलवार को एमपी नगर एसडीएम कोचिंग संस्थानों की जांच करने पहुंचे। यहां नौ कोचिंग की जांच की गई। एसडीएम के साथ नगर निगम, बीडीए और बिजली विभाग के अमले ने सेंटर्स की जांच की। जांच दल ने अन एकेडमी, दुरार्नी क्लासेस, नीट मेंटर कोचिंग सेंटर, स्टेपअप एकेडमी, कौटिल्य एकेडमी, ओरस, द लैंप क्लासेस, मिथेस राठी, फिजिक्स वाला और रैनीजेंस क्लासेस की जांच की। बताया जा रहा है कि जिन छह कोचिंग संस्थानों को सील किया गया है, वहां बेसमेंट में टेबल और ब्लैकबोर्ड भी थे।

naidunia_image

ओरस के बेसमेंट में भरा था पानी

ओरस कोचिंग क्लासेस में जब अमला पहुंचा तो यहां पर बेसमेंट खाली मिला, लेकिन वहां पानी भरा हुआ था। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बेसमेंट में पानी भर रहा है। इसकी निकासी कहां से है। उन्होंने कहा कि बेसमेंट पार्किंग के लिए होता है, न कि किसी अन्य एक्टिविटी के लिए। इसके बाद उन्होंने अमले को निर्देश देकर बेसमेंट के साथ ही ओरस का आफिस भी सील करा दिया।

कार्रवाई के दौरान सभी विभाग के अधिकारी थे शामिल

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अनामिका सर्राफ मय राजस्व दल, पुलिस विभाग, नगर निगम के जोनल अधिकारी, नगर निगम का फायर अमला ,वार्ड प्रभारी, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सतपुड़ा भवन के सेफ्टी इंचार्ज, बीडीए के इंजीनियर संयुक्त दल रहा उपस्थित रहा।