• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Cabinet: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम डा. मोहन यादव, कैबिनेट गठन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान

MP Cabinet: मध्य प्रदेश के सीएम डा. मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 24 Dec 2023 01:31:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Dec 2023 07:51:32 PM (IST)
MP Cabinet: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम डा. मोहन यादव, कैबिनेट गठन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम डा. मोहन यादव

HighLights

  1. सीएम केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में योजनाओं को लेकर बात कर रहे हैं।
  2. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रियों के नामों पर भी चल रहा मंथन।
  3. 25 दिसंबर को हुकुमचंद मिल के मजदूरों को होगा राशि वितरण, इस पर इंदौर में की चर्चा।

MP Cabinet: भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे हैं। आज वे केंद्रीय मंत्री औ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इससे पहले सीएम यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निवास पर मुलाकात की।

naidunia_image

कैबिनेट गठन पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

कैबिनेट गठन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान सामने आया है। सीएम ने विदिशा में विकसित भारत संकल्प यात्रा की एक सभा के बाद कहा कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा।

#WATCH | Vidisha: Former Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says, " ....Cabinet will be formed soon" pic.twitter.com/BMRGd0lULo

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 24, 2023

दिल्ली दौरे में सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भी मुलाकात कर चुके हैं। उधर इस बीच मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को फाइनल किया जा सकता है।


naidunia_image

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, इसके बीच मध्य प्रदेश में भी मंत्रिमंडल पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। दिल्ली यात्रा के दौरान सीएम केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में योजनाओं को लेकर बात कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री माननीय श्री @DrMohanYadav51 जी का पारंपरिक हिमाचली रीति से अपने आवास पर अभिनंदन कर मध्यप्रदेश में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विकसित भारत निर्माण संकल्प में मध्यप्रदेश के युवाओं की भागीदारी… pic.twitter.com/LeMyqOHLcs

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) December 24, 2023

इंदौर एयरपोर्ट पर की जनप्रतिनिधियों से चर्चा

naidunia_image

सीएम मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली जाते वक्त इंदौर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को राशि वितरण कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था, स्वच्छता, अतिक्रमण सहित अन्य विषयों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

naidunia_image